Get App

Wrestlers Protest: खेल मंत्री के साथ पहलवानों की आज फिर होगी बैठक, WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फेंस

Wrestlers Protest: पहलवानों ने जंतर मंतर पर लगातार तीसरे दिन धरना जारी है। उनके साथ और भी पहलवान शामिल हो रहे हैं जिन्होंने इसे भारतीय कुश्ती को नया जीवन देने की लड़ाई करार दिया। ये रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं जिन पर यौन उत्पीड़न और धमकाने के आरोप लगाए गए हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 20, 2023 पर 10:43 AM
Wrestlers Protest: खेल मंत्री के साथ पहलवानों की आज फिर होगी बैठक, WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फेंस
Wrestlers Protest: यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद देश के शीर्ष पहलवान सड़कों पर उतर आए हैं। वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं

Wrestlers vs Wrestling Federation of India LIVE Updates: देश के शीर्ष पहलवानों ने गुरूवार को अपना विरोध तेज करने की बात करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया है, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अगर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) को तुरंत प्रभाव से भंग नहीं किया गया तो वे WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कई FIR दर्ज कराएंगे। इस बीच, WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) आज दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश के गोंडा में मीडिया को संबोधित करेंगे। वह गुरुवार देर रात दिल्ली से सड़क मार्ग से अपने नवाबगंज स्थित अपने आवास पर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि WFI की बैठक 22 जनवरी को अयोध्या में होने की उम्मीद है। उनके इस्तीफे पर फैसला बैठक के बाद लिया जाएगा।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने खुद ट्वीट कर बताया कि वह आज दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद के नवाबगंज स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में प्रेस वार्ता करेंगे। सूत्रों की मानें तो प्रदर्शनकारी पहलवानों की आज एक बार फिर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत होगी। माना जा रहा है कि अब भी ऐसे कई मुद्दे हैं, जिनका मुलाकात में हल नहीं निकल पाया है।

देश के शीर्ष पहलवानों का जंतर मंतर पर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन धरना-प्रदर्शन जारी है। इस दौरान उनके साथ और भी पहलवान शामिल हुए जिन्होंने इसे भारतीय कुश्ती को नया जीवन देने की लड़ाई करार दिया। ये WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं जिन पर यौन उत्पीड़न और धमकाने के आरोप लगाए गए हैं।

WFI को भंग करने की मांग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें