पेट में दर्द और भारीपन हो सकता है जानलेवा, इन लक्षणों को कभी न करें इग्नोर

Stomach Ulcer: पेट में दर्द, भारीपन, और अचानक वजन घटना पेट में अल्सर के लक्षण हो सकते हैं। इसे 'पेप्टिक अल्सर' भी कहा जाता है। इसके लक्षण बहुत देर में दिखते हैं। ऐसे में इनके संकतों को समझना बेहद जरूरी है। ताकि समय रहते इलाज कराया जा सके। अगर इसका समय पर इलाज नहीं कराते हैं तो आंतों का कैंसर बन सकता है

अपडेटेड Apr 15, 2023 पर 11:04 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अल्सर आमतौर पर पेट और आंतों की अंदरूनी सतह पर एसिड के साइड इफेक्ट्स के कारण होता है

Stomach Ulcer: पेट में दर्द होना एक आम समस्या है। लेकिन पेट के किस हिस्से में दर्द हो रहा है, यह आपकी समस्या को गंभीर बना सकता है। गैस या खट्टी डकार, पेट का भारीपन या अचानक वजन घटना, इन लक्षणों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये कोई गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते हैं। पेट में होने वाले अल्सर के भी ऐसे ही कुछ लक्षण हो सकते हैं। पेट में होने वाला पेप्टिक अल्‍सर एक तरह का घाव है। यह अल्सर तब होता है जब भोजन पचाने वाले एसिड छोटी आंत को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। जिसके कारण घाव बन जाता है।

पेट में होने वाले अल्सर को पेप्टिक अल्सर या गैस्टिक अल्सर भी कहा जाता है। जो अल्सर भोजन नली में होते हैं। उन्हें एसोफेजल अल्सर कहा जाता है। वहीं छोटी आंत में होने वाले अल्सर को डूआडनल अल्सर कहा जाता है।

कैसे बनता है अल्सर?


गैस्ट्रिक अल्सर में पेट की सतह पर घाव बनते हैं, जबकि ड्यूडिनल अल्सर में आपकी छोटी आंत के ऊपरी भाग पर जख्म हो जाते हैं। अल्सर आमतौर पर पेट और आंतों की अंदरूनी सतह पर एसिड के साइड इफेक्ट्स के कारण होता है। जब यह एसिड सतह के सपंर्क में आता है, तो जख्म बनने लगते हैं। एक तरह के बैक्‍टीरियल इन्फेक्‍शन की वजह से भी पेट का अल्सर (Stomach Ulcer) होता है। जिसका नाम हेलीकोबेक्‍टर पाइलोरी है। इस संक्रमण के लक्षण शुरुआत में तो बहुत हल्के होते हैं। लेकिन अचानक ये बहुत जल्दी फैल जाते हैं। लिहाजा इनके संकेतों को समझना जरूरी है। इससे जल्द उपचार में मदद मिल सकती है।

High Cholesterol: इन फलों के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को करें बॉय बॉय, दिल रहेगा हेल्दी

लक्षण

पेट में अल्सर होने के शुरुआती लक्षणों के रूप में लगातार जी मिचलाना, भूख न लगना या भूख कम लगना और उल्टी होने की समस्या हो सकती है। वहीं नाभि के ऊपर और छाती यानी फेफड़ों के नीचे के हिस्से में दर्द हो सकता है। इसके साथ ही पेट में जलन की समस्या हो सकती है। खाना खाने के कुछ घंटे बाद यह दर्द हो सकता है। किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

अल्सर का कारण

शराब का सेवन: बहुत अधिक मात्रा में शराब का सेवन करना और धूम्रपान करने के कारण पेट का अल्सर हो जाता है। अगर आप भी ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करते हैं तो आज से ही सतर्क हो जाएं।

पेन किलर

किसी भी दर्द से निपटने के लिए तुंरत पेन किलर खाना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में पेटा का अल्सर होने का खतरा बढ़ जाता है। लिहाजा कोई भी दवा खाने से पहले डॉक्टर से जरूर बात करें।

ज्यादा मसालेदार भोजन

खानपान में ध्यान न देने से भी पेट में अल्सर की शिकायत हो सकती है। आजकल फास्ट फूड, ज्यादा तला भुना और मसालेदार खाने के कारण पेट में अल्सर की समस्या हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।