Stree 2 के कोरियोग्राफर जानी मास्टर गोवा में गिरफ्तार, नाबालिग से रेप का आरोप, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

Sexual Harassment Allegations: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने 'बाहुबली' और 'पुष्पा: द राइज' जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर तेलुगु कोरियोग्राफर जानी मास्टर को गोवा में साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा

अपडेटेड Sep 19, 2024 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
Choreographer Jani Master: कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर 21 वर्षीय सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया है

Sexual Harassment Allegations: मशहूर तेलुगू कोरियोग्राफर जानी मास्टर को पुलिस ने उनके साथ काम करने वाली एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी है। सुपरहिट फिल्म 'स्‍त्री 2' के मशहूर गाने 'Aayi Nahi...' के स्‍टार कोरियोग्राफर पर 21 साल की युवती के यौन उत्‍पीड़न का केस दर्ज है। पुलिस ने अब उनके ख‍िलाफ यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण (POCSO) एक्टर की धाराओं में भी केस दर्ज किया है

इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि पॉक्‍सो एक्‍ट एक गैरजमानती धारा है। उन्होंने थोड़ी देर में गोवा के स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। तेलुगु कोरियोग्राफर शेख जानी (Jani Master arrested in Goa) को 21 वर्षीय युवती द्वारा यौन शोषण की शिकायत के बाद पॉक्सो के तहत आरोप लगाकर गोवा में विशेष ऑपरेशन टीम (SOT) द्वारा गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि 'बाहुबली' और 'पुष्पा: द राइज' जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर जानी मास्टर को गोवा में साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया, जहां उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि अदालत से 'ट्रांजिट वारंट' प्राप्त करने के बाद उन्हें हैदराबाद लाया जाएगा।


साइबराबाद कमिश्नरेट के अंतर्गत नरसिंगी पुलिस ने बुधवार, 18 सितंबर को कोरियोग्राफर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। युवती ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि पिछले छह सालों में जानी ने आउटडोर शूटिंग के दौरान और उसके घर पर कई बार उसका यौन शोषण किया। उसने तेलंगाना राज्य महिला आयोग को अपने साथ हुई घटना का डिटेल्स देते हुए 40 पन्नों का दस्तावेज भी सौंपा।

पुलिस ने एफआईआर में POCSO क्लॉज जोड़ा, जब पता चला कि जानी ने कथित तौर पर महिला का शोषण तब शुरू किया था, जब वह नाबालिग 16 साल की थी। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उसने उस पर धर्म परिवर्तन करने और उससे 'शादी' करने का दबाव डाला> जबकि वह पहले से ही शादीशुदा था। एक अवसर पर उसने दावा किया कि वह और उसकी पत्नी दोनों उसके कमरे में घुसे और उसे थप्पड़ मारा।

बता दें कि जानी एक प्रसिद्ध कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री दोनों में काम किया है। उनका आखिरी हिट कोरियोग्राफ किया गया गाना 'स्त्री 2' का Aayi Nahi था, जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया था। आरोपी कोरियोग्राफर अभिनेता से नेता बने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का करीबी सहयोगी भी है। हालांकि, अब कथित तौर पर आरोपों के बाद उसे कल्याण की जन सेना पार्टी के सदस्य के रूप में अपने कर्तव्यों से अलग रहने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें- J-K Polls: कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली पर कांग्रेस-NC को पाकिस्तान का समर्थन, अमित शाह ने बोला हमला

जानी ने सुपरस्टार रजनीकांत, थलपति विजय, विजय देवरकोंडा, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन, सलमान खान, अक्षय कुमार, सारा अली खान, प्रभुदेवा, शाहिद कपूर, राम चरण, चिरंजीवी और फहद फासिल जैसे दिग्गजों के साथ काम किया है। खबर लिखे जाने तक उन्होंने आरोपों पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।