Sexual Harassment Allegations: मशहूर तेलुगू कोरियोग्राफर जानी मास्टर को पुलिस ने उनके साथ काम करने वाली एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी है। सुपरहिट फिल्म 'स्त्री 2' के मशहूर गाने 'Aayi Nahi...' के स्टार कोरियोग्राफर पर 21 साल की युवती के यौन उत्पीड़न का केस दर्ज है। पुलिस ने अब उनके खिलाफ यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण (POCSO) एक्टर की धाराओं में भी केस दर्ज किया है
