सुधांश पंत होंगे नए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, चंचल कुमार सभालेंगे विमानन सचिव का पदभार

मंगलवार को नौकरशाही में हुए फेरबदल के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 15 वरिष्ठ नौकरशाहों की नियुक्ति की गई है। नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक चंचल कुमार को नए नागरिक उड्डयन सचिव के रूप में नामित किया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधांश पंत को नए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के रूप में नामित किया गया है

अपडेटेड Jun 14, 2023 पर 11:20 AM
नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक चंचल कुमार को नए नागरिक उड्डयन सचिव के रूप में नामित किया गया है

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधांश पंत को नए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के रूप में नामित किया गया है। मंगलवार को केंद्र सरकार की तरफ से ब्यूरोकेसी में किए गए फेरबदल में ये निर्णय लिया गया है। सुधांश पंत राजस्थान कैडर के 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। श्री पंत वर्तमान में बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय में सचिव हैं। मंगलवार को नौकरशाही में हुए फेरबदल के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 15 वरिष्ठ नौकरशाहों की नियुक्ति की गई है।

अभी उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष कार्याधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक सुधांश पंत इस साल 31 जुलाई को राजेश भूषण की सेवानिवृत्ति के बाद स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

अमेरिका में आर्मी में भर्ती होने वाले प्रवासियों को दी जा रही है नागरिकता, जानिए क्या है नियम


चंचल कुमार को नए नागरिक उड्डयन सचिव के रूप में नामित

इसी तरह नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक चंचल कुमार को नए नागरिक उड्डयन सचिव के रूप में नामित किया गया है। इस बारे में जारी सर्कुलर में कहा गया है कि श्री चंचल कुमार 1 अगस्त 2023 को भारत सरकार के सचिव के रैंक और वेतन पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में शामिल होंगे और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव श्री राजीव बंसल, आईएएस (एनएल: 88) के 31 अगस्त 2023 को सेवानिवृत्त होने के बाद नागरिक उड्डयन सचिव का पदभार संभालेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।