G20 Summit: बाइडेन, मैक्रों, सुनक... G20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में कहां ठहरेंगे ये विदेशी नेता

G20 Summit: जाहिर है, जब एक साथ इतने राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली में आ रहे हैं, तो ऐसे में राजधानी की सुरक्षा से लेकर सौंदर्यीकरण तक सभी पहलुओं पर जबरदस्त तैयारी की गई होगी। दिल्ली के आसमान में सिक्योरिटी ड्रोन मंडरा रहे हैं और शहर को पेंटिंग म्यूरल से सजाया गया है। बड़ी बात ये है कि अमेरिका से लेकर कोरिया तक के बड़े नेता भारत आ रहे हैं, तो उनके ठहरने के इंतजाम भी एकदम हाई लेवल के होंगे। आइए एक नजर डालते हैं, किस देश के लीडर या डेलिगेशन कहां ठहराया जाएगा

अपडेटेड Sep 07, 2023 पर 3:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
G20 Summit: बाइडेन, मैक्रों, सुनक... G20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में कहां ठहरेंगे ये विदेशी नेता

G20 Summit: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में गुरुवार से दुनिया के कई बड़े देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दूसरे बड़े नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो रहा है। ये सभी दिग्गज ग्रुप-20 यानि G20 नेताओं के शखिर सम्मेलन (G20 Leaders Summit) में शिरकत करने के लिए भारत पहुंच रहे हैं। जाहिर है, जब एक साथ इतने राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली में आ रहे हैं, तो ऐसे में राजधानी की सुरक्षा से लेकर सौंदर्यीकरण तक सभी पहलुओं पर जबरदस्त तैयारी की गई होगी।

दिल्ली के आसमान में सिक्योरिटी ड्रोन मंडरा रहे हैं और शहर को पेंटिंग म्यूरल से सजाया गया है। बड़ी बात ये है कि अमेरिका से लेकर कोरिया तक के बड़े नेता भारत आ रहे हैं, तो उनके ठहरने के इंतजाम भी एकदम हाई लेवल के होंगे। आइए एक नजर डालते हैं, किस देश के लीडर या डेलिगेशन कहां ठहराया जाएगा।

जो बाइडेन


NDTV की रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति जो बाइडेन आईटीसी मौर्य (ITC Maurya) में रुकेंगे। शुक्रवार, 8 सितंबर को उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करने का कार्यक्रम है। शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन से लेकर जलवायु परिवर्तन तक अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करने की उम्मीद है।

ऋषि सुनक

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जो प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। NDTV की रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएम सुनक शांगरी ला (Shangri La) होटल में रुकेंगे।

43 साल के ऋषि सुनक ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा है कि भारत "सही समय पर सही देश" था, जिसे G20 की अध्यक्षता मिली है।

चीन से आया प्रतिनिधिमंडल

राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली में G20 समिट से शामिल नहीं हो रहे हैं। उनकी जगह प्रधानमंत्री ली कियांग चीन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। 2008 के G20 बैठक के पहले संस्करण के बाद ये पहली बार होगा कि कोई चीनी राष्ट्रपति G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शी ने 2020 और 2021 में Covid-19 महामारी के कारण वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। चीन का डेलिगेशन दिल्ली के ताज होटल में ठहरेगा।

जस्टिन ट्रूडो

कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो शनिवार और रविवार को G20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचने से पहले आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे। वह द ललित होटल (The Lalit Hotel) में ठहरेंगे।

एंथोनी अल्बानीज

ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज की भारत यात्रा तीन देशों की यात्रा का हिस्सा होगी, जिसमें वह इंडोनेशिया और फिलीपींस का भी दौरा करेंगे। G20 शिखर सम्मेलन के लिए वह इंपीरियल होटल (Imperial Hotel) में ठहरेंगे।

इमैनुएल मैक्रों

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 9-10 सितंबर को भारत की अध्यक्षता में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएंगे। इसके बाद वह द्विपक्षीय यात्रा के लिए बांग्लादेश जाएंगे। राष्ट्रपति मैक्रों Claridges Hotel में रुकेंगे।

'21वीं सदी एशिया की सदी है', आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में बोले PM मोदी

इसके अलावा ओबेरॉय होटल को तुर्की के डेलिगेशन के लिए बुक किया गया है, जबकि मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया और स्पेन के प्रतिनिधि Le Meridien में रुकेंगे।

इटली और सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडलों को Hyatt Regency में ठहराया जाएगा। गुरूग्राम में ग्रैंड हयात में बांग्लादेश प्रतिनिधिमंडल को ठहराया जाएगा।

ओबेरॉय गुरुग्राम कोरियाई प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करेगा। मिस्र के प्रतिनिधिमंडल को साकेत के आईटीसी शेरेटन में, सऊदी अरब के प्रतिनिधिमंडल को गुरुग्राम के लीला होटल में और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के ताज महल होटल में ठहराया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।