Rapid Rail Project: सुप्रीम कोर्ट ने रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए फंड उपलब्ध नहीं कराने को लेकर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। शीर्ष अदालत ने चेतावनी दी है कि अगर इस हफ्ते पैसा नहीं दिया तो AAP सरकार का प्रचार वाला बजट उस प्रोजेक्ट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार के प्रचार वाले बजट को तुरंत प्रभाव से फ्रीज कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि अगर एक सप्ताह में दिल्ली सरकार ने रैपिड रेल प्रोजेक्ट का पैसा जारी नहीं किया, तो विज्ञापन वाला पैसा रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) प्रोजेक्ट में डाल दिया जाए।
