Swiggy report 2024 : बिरयानी की दीवानगी रही बरकरार, डोसे का भी रहा जोरदार जलवा

Swiggy report : बंगलुरु में पास्ते के लिए एक दीवाना मिला है। इसने एक बार में 49,000 का ऑर्डर किया है। बंगलुरु में 2024 में 20.5 लाख डोसा ऑर्डर किए गए है। वहीं, दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता को छोले,आलू पराठा और कचौरी पसंद हैं

अपडेटेड Dec 24, 2024 पर 6:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
स्विगी के डिलीवरी पार्टनर्स की यात्रा 1.96 अरब किलोमीटर रही है। यानि कि इस यात्रा में कश्मीर से कन्याकुमारी तक 5,33,000 बार जाया जा सकता है।

भारत में इस साल सबसे ज्यादा बिरयानी का लुफ्त उठाया गया और लगातार 9वें साल से बिरयानी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश बन गई है। ये हम नहीं स्विगी की रिपोर्ट कह रही है। क्या क्या और मजेदार इनसाइट रहे इस रिपोर्ट में ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ की कंचन नौटियाल ने बताया कि 2024 में बिरयानी की दिवानगी कायम रही। इस साल बिरियानी के हर मिनट 158 और हर सेकेंड 2 ऑर्डर मिले। इस रिपोर्ट से ये भी पता चलता है कि लंच पर डिनर भारी पड़ा है। 2024 में डिनर के 21.5 करोड़ ऑर्डर मिले जो लंच से 29 फीसदी ज्यादा हैं।

बंगलुरु में मिला पास्ते का दीवाना

बंगलुरु में पास्ते के लिए एक दीवाना मिला है। इसने एक बार में 49,000 का ऑर्डर किया है। इन्होंनें 55 अल्फ्रेडो, 40 मैक एंड चीज और 30 स्पेगेटी प्लेट्स ऑर्डर किए थे।


स्विगी की रिपोर्ट से पता चलता है कि इंडिया खूब खाता है। बंगलुरु में 2024 में 20.5 लाख डोसा ऑर्डर किए गए है। वहीं, दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता को छोले,आलू पराठा और कचौरी पसंद हैं।

दूसरे खानों की बात करें तो चिकन रोल काफी ज्यादा फेमस है। इसके लिए 20.48 लाख ऑर्डर मिले हैं। चिकन मोमोज के लिए 10.6 लाख और पोटैटो फ्राईज के लिए 1.3 लाख ऑर्डर मिले हैं। न्यू इंडिया की मिडनाइट पार्टी भी खूब होती है। 12–2 AM के बीच को ऑर्डर की बात करें तो इस दौरान चिकन बर्गर के 18.40 लाख ऑर्डर मिले हैं।

मिठाई के सुपरस्टार्स

मिठाई के सुपरस्टार्स की बात करें तो यह दर्जा रस मलाई को मिला है। इसके बाद सीताफल आइसक्रीम सबसे ज्यादा पसंद की गई है। खर्च की बात करें तो मुंबई में कस्टमर ने 1 बार में 3 लाख रुपए के ऑर्डर दिए हैं। वहीं, दिल्ली में सबसे बड़ी 1.22 लाख रुपए की बचत हुई है।

यही नहीं स्विगी के डिलिवरी पॉर्टनरों ने इन ऑर्डरों को पहुचाने को लिए काफी ट्रैवलिंग की है। स्विगी के डिलीवरी पार्टनर्स की यात्रा 1.96 अरब किलोमीटर रही है। यानि कि इस यात्रा में कश्मीर से कन्याकुमारी तक 5,33,000 बार जाया जा सकता है।

OTT Release: सिनेमा लवर्स के लिए धमाकेदार रहेगा ये वीक, ओटीटी पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

स्विगी के डिलीवरी के हीरोज की बात करें तो मुंबई के कपिल कुमार पांडे ने 2024 में 10703 ऑर्डरों की डिलीवरी की है। वहीं, इस अवधि में कोयंबटूर के कलीस्वरी एम ने 6658 ऑर्डरों की डिलीवरी की है। 2024 में भारत के हर खाने और क्रेविंग को सेलिब्रेट किया गया। 2025 के लिए तैयार हो जाइए!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।