Tariff War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि उनका देश जल्द ही भारत और चीन जैसे देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका वही शुल्क लगाएगा जो ये देश अमेरिकी उत्पादों पर लागू करते हैं। “हम जल्द ही पारस्परिक टैरिफ लगाएंगे - वे हमसे शुल्क लेते हैं, हम उनसे शुल्क लेते हैं। कोई भी कंपनी या देश, जैसे कि भारत या चीन या उनमें से कोई भी, जो भी आरोप लगाते हैं कि हम निष्पक्ष रहना चाहते हैं; इसलिए पारस्परिक शु्ल्क लगाया जायेगा।'' ऐसा उन्होंने कहा। ट्रंप ने आगे कहा “हमने ऐसा कभी नहीं किया है। हम ऐसा करने के लिए तैयार हो रहे थे जब तक कि कोविड नहीं आया था।''
