Get App

Dividend Stocks: ये 3 सरकारी कंपनियां देंगी डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

Dividend Stocks: तीन सरकारी कंपनियां SAIL, IGL और NMDC अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही हैं। रिकॉर्ड डेट भी तय हो चुकी है। लेकिन किस कंपनी से प्रति शेयर कितना पैसा मिलेगा और डिविडेंड पाने के लिए पास शेयर कब तक होने चाहिए? जानिए।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 27, 2026 पर 7:03 PM
Dividend Stocks: ये 3 सरकारी कंपनियां देंगी डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा
नवरत्न कंपनी NMDC अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड देगी।

Dividend Stocks: सरकारी कंपनियों के शेयर रखने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। SAIL, IGL और NMDC अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही हैं। सितंबर के अंत और अक्टूबर की शुरुआत में इनकी रिकॉर्ड डेट है। जानिए किस कंपनी का डिविडेंड कितना है और रिकॉर्ड डेट कब है।

NMDC

नवरत्न कंपनी NMDC अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड देगी। कंपनी ने इसके लिए 5 अक्टूबर 2026 की रिकॉर्ड डेट तय की है।

यानी डिविडेंड का फायदा पाने के लिए रिकॉर्ड डेट पर आपके डीमैट अकाउंट में कंपनी के शेयर होने चाहिए। इसके बाद कंपनी तय प्रक्रिया के तहत डिविडेंड का भुगतान करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें