Get App

तबला आर्टिस्ट से लेकर एंड्रॉइड डेवलपर तक, इन 11 बच्चों ने असाधारण उपलब्धि के लिए जीता पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar: इस साल बाल शक्ति पुरस्कार की विभिन्न कैटेगरी के तहत देश भर से 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार-2023 के लिए चुना गया है। पुरस्कार पाने वालों में 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 6 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 24, 2023 पर 11:11 AM
तबला आर्टिस्ट से लेकर एंड्रॉइड डेवलपर तक, इन 11 बच्चों ने असाधारण उपलब्धि के लिए जीता पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने आधिकारिक आवास राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे

राष्‍ट्रपति द्रौप‍दी मुर्मु (President Droupadi Murmu) ने सोमवार (23 जनवरी) को नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar, 2023) प्रदान किए। 11 बच्‍चों को कला, संस्‍कृति, साहस, इनोवेशन, सामाजिक सेवा और खेल के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए ये पुरस्‍कार दिए गए। राष्‍ट्रपति ने पुरस्‍कार विजेताओं को एक पदक, प्रमाण-पत्र और एक-एक लाख रूपये नगद प्रदान किए।

इस अवसर पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि ये पुरस्‍कार इनके योगदान और समपर्ण का सम्‍मान है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि छोटी-सी उम्र में इन बच्‍चों के विशिष्‍ट कार्य अत्‍यंत प्रशंसनीय हैं। उन्‍होंने कहा कि इन बच्‍चों के अद्भुत कार्य दूसरों को प्रेरित करेंगे।

वहीं, इस दौरान केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी और राज्‍यमंत्री मुंजपारा महेन्‍द्रभाई भी उपस्थित थे। ईरानी ने पुरस्‍कृत बच्‍चों की असाधारण योग्‍यताओं और उत्‍कृष्‍ट उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्‍होंने कहा कि ये बच्‍चे सामाजिक उत्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इन्हें मिला पुरस्कार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें