Get App

मुंबई में फिर शुरू हुई भारी बारिश, अगले 3 दिनों के लिए 17 राज्यों में जारी अलर्ट

मॉनसून देश के ज्यादातर हिस्सों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2019 पर 11:46 AM
मुंबई में फिर शुरू हुई भारी बारिश, अगले 3 दिनों के लिए 17 राज्यों में जारी अलर्ट

मॉनसून देश के ज्यादातर हिस्सों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। ऐसे में इस सीजन बारिश कर कमी में भी सुधार हुआ।

पिछले 24 घंटों में सिर्फ नौ राज्यों की बदौलत पूरे देश में सामान्य ये 39% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है, जिसमें राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, मध्यप्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, यूपी और पंजाब में भारी बारिश हुई है, जहां पूर्वी राजस्थान में सामान्य से 370% ज्यादा बारिश हुई है, जबकि मध्य महाराष्ट्र में 250% मध्य प्रदेश में 176% और झारखंड में सामान्य से 90% ज्यादा बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पूर्वोत्तर के सभी राज्यों समेत हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, एमपी, यूपी, बिहार, बंगाल और हरियाणा के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही महाराष्ट्र और गोवा में भी जोरदार बारिश का अलर्ट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें