Get App

संसद के कल से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में नहीं पेश हो पायेंगे ये अहम बिल

लक्ष्मण रॉय ने सूत्रों के हवाले से कहा कि बैंकिंग अमेंडमेंट बिल अबकी बार पेश नहीं किये जाने की उम्मीद है। इसकी वजह से है कि अभी तक इस बिल का न तो ड्राफ्ट बना है और न ही कैबिनेट के पास इसका प्रस्ताव आया है। इसके अलावा डेटा प्रोटेक्शन बिल भी अबकी बार पेश नहीं हो पायेगा। तीसरा अहम बिल इंश्योरेंस अमेंडमेंट बिल है जो अबकी बार पेश नहीं पायेगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 06, 2022 पर 12:05 PM
संसद के कल से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में नहीं पेश हो पायेंगे ये अहम बिल
शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। इस बार शीतकालीन सत्र में कुल 16 बिल पेश होंगे। लोकसभा अध्यक्ष ने सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है

विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों में शुमार भारत की संसद (Parliament of India) का शीतकालीन सत्र (winter session) कल से शुरू हो रहा है। सरकार की तरफ से कई बिल बनाये गये हैं। अब की बार संसद के शीतकालीन सत्र में कई अहम बिल संसद के सामने आ सकते है। इस बार विंटर सेशन में कौन से अहम बिल सरकार द्वारा पेश किये जा सकते हैं और साथ ही कौन से बिल पेश नहीं किये जा सकते हैं। इस पर देश की निगाहें रहेंगी। इस सत्र के दौरान एक तरफ सरकार अपनी उपलब्धियां गिना सकती है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष सरकार की विफलताएं गिना सकता है। विपक्ष की तरफ से सरकार को घेरने का प्रयास किया जायेगा। लेकिन सरकार भी पहले से तय कार्यक्रम के तहत सत्र में आगे बढ़ेगी।

कौन से अहम बिल नहीं होंगे पेश

सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने कहा कि कल से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में कौन से अहम बिल होंगे इससे ज्यादा इस बात पर लोगों की उत्सुकता ज्यादा है कि कौन से अहम बिल पेश नहीं होंगे। लक्ष्मण ने सूत्रों के हवाले से कहा कि बैंकों के निजीकरण को आसान बनाने वाला बैंकिंग अमेंडमेंट बिल (banking amendment bill) अबकी बार पेश नहीं किये जाने की उम्मीद है। इसकी वजह से है कि अभी तक इस बिल का न तो ड्राफ्ट बना है और न ही कैबिनेट के पास इसका प्रस्ताव आया है।

वहीं दूसरी तरफ डेटा प्रोटेक्शन बिल (data protection bill) भी अबकी बार पेश नहीं हो पायेगा। सरकार ने इसको लेकर अब कंसल्टेशन शुरू कर दिया है। इसलिए इसको भी आने में वक्त लग सकता है। लिहाजा ये बिल भी इस सत्र में पेश नहीं हो पायेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें