TISSNET Result 2021: TISS आज जारी कर सकता है TISSNET का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर देखें

इंस्टीट्यूट रिजल्ट के साथ TISSNET कट-ऑफ 2021 भी जारी करेगा

अपडेटेड Apr 08, 2021 पर 5:57 PM
Story continues below Advertisement

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस आज TISS नेशनल एंट्रेंस टेस्ट (TISSNET 2021) का रिजल्ट आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट, TS.edu और admissions.tiss.edu पर जारी कर सकता है। इंस्टीट्यूट रिजल्ट के साथ TISSNET कट-ऑफ 2021 भी जारी करेगा। सभी योग्य उम्मीदवारों को TISS के अलग-अलग कैंपस में प्रोग्राम एप्टीट्यूड टेस्ट (PAT) और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

TISSNET 2021 का एंट्रेंस एग्जाम 20 फरवरी को लिया गया था। TISSNET 2021 परीक्षा मुंबई, गुवाहाटी, तुलजापुर, BALM चेन्नई, हैदराबाद और MGAHD नागालैंड में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के छह कैंपस में MA प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित की गई थी।

ऐसे देखें TISSNET 2021 का रिजल्ट:

 

1: TISSNET 2021 आधिकारिक वेबसाइट TS.edu और admissions.tiss.edu पर जाएं।

 


2: TISSNET 2021 MA एडमिशन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

 

3: लॉगिन डिटेल दर्ज करें (रोल नंबर / एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड)

 

4: आगे की एडमिशन प्रोसेस के लिए TISSNET 2021 एग्जाम रिजल्ट डाउनलोड करें।

 

TISSNET 100 मिनट की अवधि वाला एक कंप्यूटर-बेस्ड एग्जाम है। TISSNET प्रश्न पत्र को तीन हिस्सों में बांटा गया है- जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश और गणित और लॉजिकल रीजनिंग।

 

काउंसलिंग के दौरान जरूरी डॉक्यूमेंट

 

-एडमिट कार्ड

- आधार कार्ड

- PAN कार्ड

-  पासपोर्ट

- वोटर ID कार्ड

- मार्क शीट और कक्षा 10, 12 और ग्रेजुएशन का सर्टिफिकेट

- वर्क एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट (अगर जरूरी हो)

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।