Medinipur Bomb Blast: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर (East Medinipur) जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की रैली के स्थान के पास हुए देसी बम विस्फोट (Crude Bomb Blast) में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में टीएमसी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत हुई है। कथित तौर पर यह विस्फोट पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के पैतृक आवास के पास एक टीएमसी कार्यकर्ता के घर हुआ।
