Get App

Tokyo Olympics: सेमीफाइनल में पहुंची लवलीना और सिंधू, लेकिन एक का मेडल पक्का और एक का नहीं, जानें ऐसा क्यों

कई लोगों का सवाल है कि सिर्फ सेमीफाइनल में पहुंचने पर ही लवलीना का मेडल कैसे पक्का हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2021 पर 10:42 AM
Tokyo Olympics: सेमीफाइनल में पहुंची लवलीना और सिंधू, लेकिन एक का मेडल पक्का और एक का नहीं, जानें ऐसा क्यों

टोक्यो ओलंपिक खेलों (Tokyo Olympic Games) में भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) की बदौलत भारत का दूसरा मेडल पक्का हो गया। लवलीना ने 69 किलोग्राम कैटेगरी में पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन चीनी ताइपै की नियेन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है और अब उन्हें मेडल मिलना तय है। इस बीच कुछ लोगों का सवाल है कि सेमीफाइनल में पहुंचने पर ही लवलीना का मेडल कैसे पक्का हो गया और महिला सिंगल्स बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सिंधू (PV Sindhu) को मेडल मिलना क्यों तय नहीं हुआ?

भारतीय शटलर पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक की महिला सिंगल्स प्रतियोगिता के क्वार्टरफाइनल में जापान की अकाने यामागुची को 56 मिनट में 21 . 13 , 22 . 20 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सिंधू अब मेडल से केवल एक कदम दूर हैं।

सेमीफाइनल में पहुंचने पर एक खिलाड़ी का मेडल पक्का और दूसरा का नहीं, इस अंतर को समझने के लिए हमें पहले दोनों खेल के नियमों को जानना भी जरूरी है।

लवलीना का मेडल कैसे पक्का?

असम की 23 साल की लवलीना बोरगोहेन बॉक्सिंग की खलाड़ी हैं और जिसके नियम ये कहते हैं कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को ही कांस्य पदक (Bronze Medal) दिया जाता है। मतलब ये कि बॉक्सिंग में तीसरी रैंक के लिए मैच नहीं होता है।

इसलिए जैसे ही लवलीना ने चिन चेन को 4 . 1 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई, वैसे ही उनको मेडल मिलना तय हो गया। हालांकि, अब मेडल कौनसा मिलेगा ये खिलाड़ी के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। सेमीफाइनल में लवलीना सामना मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन जुर्की की बुसानेज सुरमेनेली से होगा, जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में अन्ना लिसेंको को मात दी।

वहीं अगर बात करें पीवी सिंधू की, जिन्होंने हाल ही में ओलंपिक में बैडमिंटन के सेमीफाइनल में शानदार जीत के साथ जगह बनाई है, तो बैडमिंटन में ऐसा कोई नियम नहीं होता है और यहां तीसरी रैंक यानी ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच होता है। इस वजह से ही सिंधू का मेडल अभी पक्का नहीं हुआ, हां लेकिन वे मेडल से केवल एक कदम ही दूर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें