Tokyo Olympics: जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने रच दिया इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड

भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 87.58 मीटर थ्रो किया

अपडेटेड Aug 08, 2021 पर 6:34 PM

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में आखिरकार भारत को अपना पहला गोल्ड मेडल (Gold Medal) मिल गया है। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने जैवलिन थ्रो (Javelin throw) में गोल्ड मेडल जीता है। भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 87.58 मीटर फेंका। इसी के साथ नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। वह ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड में स्वर्ण जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी बन गए।

नीरज ने 87.03 मीटर के विशाल थ्रो के साथ पदक के लिए अपना सफर शुरू की और पहले प्रयास के बाद उन्होंने लीड बना ली। उन्होंने 87.58 मीटर के अपने दूसरे थ्रो के साथ इसे और बेहतर किया।

नीरज, शनिवार को पुरुषों के भाला फेंक फाइनल में 87.58 के बेस्ट थ्रो के साथ टॉप पर रहे और इस तरह निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले अपने देश के दूसरे एथलीट बन गए।

नीरज ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में अपनी मौजूदगी का एहसास तब दिलाया, जब उन्होंने 86.65 मीटर का जबरदस्त थ्रो किया और अपने पहले प्रयास के बाद ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

ये टोक्यो ओलंपिक में भारत का सातवां पदक है। भारत ने 2012 के लंदन खेलों में छह पदक जीते थी, वहीं अब भारत इससे एक मेडल आगे हो गया है।

चल रहे टोक्यो 2020 में बजरंग पुनिया (ब्रॉन्ज), मीराबाई चानू (सिल्वर), पीवी सिंधु (ब्रॉन्ज), लवलीना बोरगोहेन (ब्रॉन्ज), पुरुष हॉकी टीम (ब्रॉन्ज) और रवि कुमार दहिया (सिल्वर) ने भी मेडल जीते हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।