Healthy Food: ऐसे 10 फूड आइटम्स जो कहने को तो हैं बेहद हलके, लेकिन बढ़ा सकते हैं मोटापा

वजन बढ़ाना और घटाना आज के वक्त की डिमांड है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चलन में चल रहे डायट प्लान को सोच समझ कर ही फॉलो करें। अगर आप भी लोगों की देखी देखी में मोटापा कम करने के डायट प्लान ढूंढ रहे हैं। तो आपको ऐसे 10 फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके वेट को मेनटेन नहीं बल्कि आपका वजन बढ़ा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं-

अपडेटेड Jun 05, 2023 पर 7:13 PM
Story continues below Advertisement
ये आइटम्स वजन घटाने की जगह उलटा बढ़ा सकते हैं वजन

Healthy Food: भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी और फिट रहना काफी मुश्किल है। बॉडी को न्यूट्रीशन देने वाले फूड्स की मार्केट में भरमार है। ऐसे में अपने बॉडी टाइप के हिसाब से लोग तरह-तरह के फूड प्रोडक्ट डायट में शामिल करते रहते हैं। सोशल मीडिया के दौर में लोग इंफ्लुएंसर्स की बातों में आकर कुछ ऐसे फूड डेली रूटीन में शामिल कर देते हैं जिनका असर हेल्थ पर उलटा दिखना शुरू हो जाता है। लोगों को ये जरूर लगता है कि ये फूड उन्हें पतला कर सकते हैं लेकिन हकीकत में ये आपके मोटापे का कारण है। आइए आपको ऐसी ही 10 फूड आइटम्स के बारे में बताते हैं जो आपको मोटा कर सकती हैं -

1. Sushi

देखने में काफी लाइट और हेल्दी इंग्रीडिएंट्स से बनी सुशी लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। जापान और कोरिया की बेहद पॉपुलर ये डिश मछली और चावल से बनाई जाती है। फिश आपकी आंखों, बालों और स्किन के लिए बेहद अच्छी मानी जाती है। लोग कई बार मोटापा कम करने के दौरान सुशी बहुत ज्यादा खाना शुरू कर देते हैं। बता दें कि इसमें चावल का भी इस्तेमाल होता है जो आपके मोटे होने का कारण बन सकता है।

2. कॉर्न

ये बात तो आपको पता ही होगी कि मुर्गों को मोटा और तंदरुस्त करने के लिए मक्की के दाने खिलाए जाते हैं। मक्की के दाने आपका वजन तेजी से बढ़ा सकते हैं। ये प्रोटीन का जितना अच्छा सोर्स है उतना ही आपके बॉडी के लिए नुकसानदेह है। अगर आप भी वेट मेनटेन कर रहे हैं तो कॉर्न से थोड़ा परहेज करें।

3. ब्रेड स्टिक और क्रैकर्स


पैक किए हुए ब्रेड स्टिक लोगों को लगता है कि फ्रेश ब्रेड का अच्छा ऑल्टरनेट है। लोग इन्हें फ्रेश ब्रेड जितना ही हेल्दी मानते हैं।  वहीं मल्टीग्रेन क्रैकर को इंडियन पापड़ का ही एक हिस्सा माना जाता है लेकिन ये आपकी फैट लॉस जर्नी के दौरान मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

4. सोयाबीन

प्रोटीन का खजाना सोयाबीन हेल्थ के लिए सबसे कमाल का फूड माना गया है। सोयाबीन को ज्यादातर ऑर्गेनिक तरीके से नहीं उगाया जाता है। इसमें GMOs और एस्ट्रोजन भारी मात्रा में हो सकता है जिसकी वजह से आप मोटे हो सकते हैं।

5. प्रोटीन बार

अपनी छोटी-छोटी भूख का हेल्दी ऑल्टरनेटिव आप प्रोटीन बार को मानते हैं। ज्यादातर लोग जो फास्टिंग की मदद से अपने वजन को कंट्रोल कर रहे होते हैं शरीर को न्युट्रीएंट्स देने के लिए प्रोटीन बार खाते हैं। हैरानी की बात ये है कि जरूरी नहीं ये प्रोटीन बार मूंगफली, ऑयलसीड और फ्रेश प्रोडक्ट्स से मिलकर ही बनाई गई हो।

6. यॉगर्ट

यॉगर्ट खाइए जमकर खाइए। आपके डायटिशियन भी आपको कहते होंगे कि यॉगर्ट हेल्दी है, लेकिन यॉगर्ट की सही वैरायटी कौन सी है ये कोई नहीं बताता। अगर आप इस हेल्दी ऑप्शन को अपनी फैट लॉस जर्नी का हिस्सा बना रहे हैं तो इसकी सही वैरायटी का इस्तेमाल करें।

7. फ्रेश चीज

सैंडविच हो या पिज्जा चीज की नई से नई वैरायटी अब इंडियंस की थाली का हिस्सा बन गई हैं। फ्रेश और सॉफ्ट चीज को आप गलती से भी हेल्दी मानने की भूल ना करें। इसकी हकीकत जान चुके लोग इसे अपनी डायट से हटा रहे हैं।

8. डिहाइड्रेटेड फ्रूट

फ्रूट्स की नैचुरल क्वालिटी को कम करके इन्हें हाई लेवल कार्बाहाइड्रेट और ऑयल के साथ ट्रीट किया जाता तब जाकर येडिहाइड्रेटेड फ्रूट्स बनते हैं। ये किसी भी कैंडी फ्रूट से ज्यादा खतरनाक है। लोगों के झांसे में बिलकुल ना आएं और डिहाइड्रेटेड फ्रूट्स से दूरी बनाकर रखें।

9. मार्जरीन

मार्जरीन को मक्खन के ऑप्शन के रूप में मार्केट में इंट्रोड्यूस किया गया है। असल में ये बहुत ही अनहेल्दी प्रोडक्ट है। इसे डायट में काफी सावधानी के साथ इस्तेमाल करें। बिना किसी डायटिशियन की सलाह के ना लें वरना पछताना पड़ सकता है।

10. ब्रेकफास्ट सीरियल

वैसे तो ब्रेकफास्ट को ज्यादा हेल्दी और न्युट्रीशियस बनाने के लिए ताजे फल और बादाम खाने चाहिए। लोग अकसर इनकी मात्रा जरूरत के हिसाब से भी दोगुनी-तिगुनी बढ़ा देते हैं। बॉडी में बैलेंस बनाए रखने के लिए बैलेंस्ड डायट होना बेहद जरूरी है।

Diabetes: क्या अचार खाने से बढ़ता है ब्लड शुगर, जानिए एक्सपर्ट से पूरा सच

अगर आप भी अपनी डे टू डे रूटीन और खाने को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं तो अपने फुल बॉडी चेकअप के बाद किसी अच्छे डायटीशियन से जरूर सलाह लें। ये आपको आपकी बॉडी की जरूरत के हिसाब से इंग्रीडिएंट्स और उनकी क्वांटिटी बताएंगे। इससे आपको वजन बढ़ाने और घटाने जैसी प्रोसेस में हेल्प मिलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।