Get App

10वीं के एक स्टूडेंट ने हर सब्जेक्ट में लिए 35 मार्क्स, पास होने पर फैमिली ने ऐसे मनाया जश्न

दसवीं में अच्छे नंबरों से पास होना हर किसी का सपना होता है। यहां तक कि माता-पिता भी अपने बच्चों पर लगातार अच्छे नंबरों का प्रेशर बनाते हैं। कम नंबर आने पर स्टूडेंट्स अकसर डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। हालांकि मुंबई से सामने आई इस वीडियो ने देशभर के लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में माता-पिता अपने बेटे के दसवीं कक्षा में आए 35 प्रतिशत नंबरों का जश्न मना रहे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2023 पर 1:09 PM
10वीं के एक स्टूडेंट ने हर सब्जेक्ट में लिए 35 मार्क्स, पास होने पर फैमिली ने ऐसे मनाया जश्न
मुंबई के रहने वाले एक 10वीं के एक छात्र ने परीक्षा में 35 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं लेकिन उसके माता-पिता दुखी या नाराज होने की जगह सेलिब्रेट कर रहे हैं

मुंबई में रहने वाले एक परिवार ने अपने बेटे के पास होने की खुशी का जश्न मनानाया। जहां लोग अकसर अपने बच्चों के ज्यादा नंबर आने पर ही सेलिब्रेट करते हैं। इस परिवार ने 35 प्रतिशत नंबर आने पर भी खूब सेलिब्रेट किया। मराठी मीडियम स्टेट बोर्ड से पढ़ने वाले छात्र ने अपने 6 सब्जेक्ट में 35 का परफेक्ट स्कोर हासिल किया है। जहां लोग अकसर अपने बच्चों की अचीवमेंट्स में प्राउड फील करते हैं वहीं इस बच्चे के माता-पिता को उसके इस खास स्कोर पर भी काफी गर्व महसूस हो रहा है।

ट्विटर पर मची खलबली

ट्विटर पर एक यूजर ने वीडियो शेयर की है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है - 'मुंबई के रहने वाले 10वीं के एक छात्र ने परीक्षा में 35 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं लेकिन उसके माता-पिता दुखी या नाराज होने की जगह सेलिब्रेट कर रहे हैं।' इस ट्वीट पर भी लोगों का तरह-तरह से रिस्पांस देखने को मिल रहा है। एक यूजर का कहना है कि मार्क्स ही मैटर करते हैं। वहीं कुछ लोग माता-पिता के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें