Get App

महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे के अंदर गई 12 नवजात बच्चों की जान, हॉस्पिटल के डीन ने बताई ये वजह

नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 12 नवजात शिशुओं सहित 24 मरीजों की कथित तौर पर मौत हो गई। मीडिया में चल रही खबरों में नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल के डीन के हवाले से कहा कि ज्यादातर मौतें सांप के काटने से हुईं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 24 घंटों में छह बच्चों और छह बच्चियों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा यहां पर 12 वयस्क लोगों की भी अलग अलग वजहों से मौत हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 02, 2023 पर 9:30 PM
महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे के अंदर गई 12 नवजात बच्चों की जान, हॉस्पिटल के डीन ने बताई ये वजह
नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 12 नवजात शिशुओं सहित 24 मरीजों की कथित तौर पर मौत हो गई

महाराष्ट्र में एक सरकारी अस्पताल से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 12 नवजात शिशुओं सहित 24 मरीजों की कथित तौर पर मौत हो गई। मीडिया में चल रही खबरों में नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल के डीन के हवाले से कहा कि ज्यादातर मौतें सांप के काटने से हुईं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 24 घंटों में छह बच्चों और छह बच्चियों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा यहां पर 12 वयस्क लोगों की भी अलग अलग वजहों से मौत हुई है। जिसमें से ज्यादातर मौतें सांप के काटने की वजह से हुई हैं। डीन ने कहा कि क्योंकि अस्पताल के कुछ कर्मचारियों का ट्रांसउफर हुआ है जिस वजह से इलाज के दौरान कठिनाई हुई।

NCP सांसद सुप्रिया सुले का सरकार पर निशाना

सरकारी अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हर एक बच्चे के मौत की गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को तुरंत संबंधित मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करना चाहिए। इसके अलावा उद्धव गुट की शिवसेना राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह असंवैधानिक राज्य सरकार की ओर से किया गया लापरवाही की वजह से हुई है।

Karnataka: शिवमोगा सांप्रदायिक हिंसा मामले में 40 से अधिक गिरफ्तार, धारा- 144 लागू | Moneycontrol Hindi

प्रियंका चतुर्वेदी ने किया X पर पोस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें