Get App

म्यूजियम घूमने आए 4 साल के बच्चे ने तोड़ दिया 3,500 साल पुराना जार, इजरायली संग्रहालय ने लिया चौंकाने वाला फैसला

3,500-Year-Old Jar at Museum: इजराइल के हेचट म्यूजियम में 3,500 साल पुराना कांस्य युग का जार चार वर्षीय बच्चे ने गलती से तोड़ दिया। 2200-1500 ईसा पूर्व की यह दुर्लभ क्रॉकरी हाइफा में म्यूजियम के एंट्री के पास बिना किसी कांच के घेरे के प्रदर्शित की गई थी। यह घटना तब हुई जब लड़के ने जिज्ञासावश जार को थोड़ा खींचा, जिससे वह गिर गया और टुकड़ों में टूट गया

Akhileshअपडेटेड Aug 30, 2024 पर 11:02 AM
म्यूजियम घूमने आए 4 साल के बच्चे ने तोड़ दिया 3,500 साल पुराना जार, इजरायली संग्रहालय ने लिया चौंकाने वाला फैसला
3,500-Year-Old Jar at Museum: हेचट म्यूजियम पुरातात्विक और कला वस्तुओं के संग्रह के लिए काफी पॉपुलर है

3,500-Year-Old Jar at Israel Museum: इजराइल के एक म्यूजियम में चार साल के एक बच्चे ने गलती से 3,500 साल पुराने जार को कई टुकड़ों में तोड़ दिया। हाइफा शहर में स्थित हेचट म्यूजियम (Israel’s Hecht Museum) ने BBC को बताया कि यह बर्तन 2,200 और 1,500 ईसा पूर्व के बीच कांस्य युग के हैं। यह एक दुर्लभ कलाकृति है। क्योंकि यह पूरी तरह से बरकरार है। इसे म्यूजियम के एंट्री के पास रखा गया था। म्यूजियम का मानना ​​है कि पुरातात्विक खोजों को "बिना किसी बाधा के" प्रदर्शित करने में "विशेष आकर्षण" होता है। अब यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऐतिहासिक जार को म्यूजियम में एंट्री पर ही बिना ग्लास के घेरे के रखा गया था। ऐसा इसलिए ताकि म्यूजियम में आने लोगों को अलग अनुभव मिल सके। लेकिन उत्सुकतावश बच्चे ने जार को खींचने की कोशिश की और वह जमीन पर गिरकर कई टुकड़ों में टूट गया।

बीबीसी से बच्चे के पिता ने इस मामले को लेकर बात भी की। बच्चे के पिता, एलेक्स ने बीबीसी से कहा कि उनके बेटे ने "जार को थोड़ा खींचा" क्योंकि वह "जानने के लिए उत्सुक था कि उसके अंदर क्या है", जिससे यह गिरकर टूट गया।

बता दें कि इजराइल का हेचट म्यूजियम पुरातात्विक और कला वस्तुओं के संग्रह के लिए काफी मशहूर है। लड़के के पिता एलेक्स ने बीबीसी को बताया, "जब मैंने अपने बेटे को टूटे हुए जार के बगल में देखा तो मैं सदमे में था।" शुरू में उन्हें यकीन नहीं हुआ कि उनके बच्चे ने इस नुकसान के लिए जिम्मेदारी ली है। लेकिन बाद में अपने बेटे को शांत करने के बाद उन्होंने एक सुरक्षा गार्ड से बात की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें