दुनिया के सबसे अमीर आदमी के रूप में जाने जाने के अलावा, स्पेसएक्स (SpaceX) और टेस्ला (Tesla) के फाउंडर एलॉन मस्क (Elon Musk) ट्विटर पर भी काफी सक्रिय होने के लिए जाने जाते हैं। उनके ट्वीट कई बार काफी मजेदार होने के साथ उलझाऊ भी होते हैं। साथ ही कई बार यूजर्स को अपने ट्वीट से हैरानी में भी डाल देते हैं।
आइए मस्क के साल 2021 में किए ऐसे ही 5 सबसे लोकप्रिय ट्वीट्स पर एक नजर डालतें है:
1. जब एलॉन मस्क बने "लॉर्ड एज"
2. जब मस्क ने बताया, मैं नौकरी छोड़ने की सोच रहा हूं
मस्क ने 10 दिसंबर को किए एक ट्वीट में लोगों को यह कहकर हैरान कर दिया कि वह अपनी नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं। मस्क ने ट्वीट किया, "अपनी नौकरी छोड़कर एक फुलटाइम इंफ्लूएंसर बनने के बारे में सोच रहा हूं (आप क्या सोचते हैं)।" हालांकि मस्क अभी भी टेस्ला के सीईओ बने हुए हैं और उन्होंने फिर इस टॉपिक पर कोई ट्वीट नहीं किया।
3. "पृथ्वी समतल नहीं है और यहां गधे राजा रहते हैं"
मस्क ने 5 अप्रैल को एक ट्वीट में कहा कि पृथ्वी के समतल नहीं होने को लेकर एक अनोखा ट्वीट किया। उन्होंने कहा, "धरती फ्लैट नहीं है। यह एक हैलो ग्लोब की शेप में है और यहां गधे राजा रहते हैं।" इस पर कुछ यूजर्स ने यह पूछा कि कहीं मस्क एलियन तो नहीं है और वो कहीं इस ट्वीट के जरिए किसी को गुप्त मैसेज तो नहीं दे रहे हैं।
4. टॉयलेट में बैठकर ट्वीट करते हैं मस्क
नवंबर में किए एक ट्वीट ने मस्क ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने 50% ट्वीट तब किए हैं, जब वह टॉयलेट में बैठे होते हैं।
5. क्या 2032 में मंगल पर होंगे?
मस्क को मंगल ग्रह के लिए उनके प्यार को लेकर भी जाना जाता है। उन्होंने दिसंबर में एक ट्वीट में कहा, "2022 खत्म होने में अब बस तीन महीने बचे हैं। दस साल बाद 2032 में क्या होगा? काफी भविष्यवादी लगता है, लेकिन क्या हम तब मंगल ग्रह पर होंगे?