Kolkata Metro Viral Video: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला कोलकाता मेट्रो में दूसरी बंगाली महिला से हिंदी में बोलने के लिए के लिए कहती है। वायरल वीडियो में महिला, बंगाली महिला से हिंदी में बात ना करने को लेकर बहस करते हुए दिखती है। वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही एक अलग ही बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उस महिला की मांग को सही मान रहे हैं जबकि कुछ इसे गलत ठहरा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में नॉन बंगाली महिला ने कहा, "इंडिया में रहकर आपको बंगाली आती है, हिंदी नहीं आती? आप बांग्लादेश में नहीं हो, हिंदी में बोलो, बांग्ला में नहीं!" जिस पर एक अन्य यात्री ने बंगाली में कहा, "मैं पश्चिम बंगाल में रहता हूँ, अपने गृहनगर में आपके गृहनगर में नहीं। आप मेरे राज्य में रहते हुए बंगाली में बोलने के लिए मेरा अपमान नहीं कर सकते।"
जब अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश करने लगते है इस पर नॉन बंगाली ने कहा, "मेट्रो आपकी नहीं है। पश्चिम बंगाल आपका नहीं है।" जिस पर बंगाली महिला ने कहा, यह मेट्रो मेरी है और पश्चिम बंगाल भी मेरा है। मेट्रो बंगाल के करदाताओं के पैसे से बनी है, आपके गृहनगर के कर से नहीं।" आसपास के लोग भी इस विवाद में शामिल हो जाते हैं और उस महिला से पूछते हैं कि वह खुद अंग्रेजी में क्यों बात कर रही है। गुस्से में, हिंदी महिला ने बंगाली महिला को 'बांग्लादेशी' कह डाला, जिससे विवाद और बढ़ गया।
इस वीडियो को अब तक 85 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और इस पर हजारों कमेंट्स आए हैं। कई लोग हिंदी महिला को गलत ठहरा रहे हैं, उनका कहना है कि उसे अन्य भाषाओं और उन्हें बोलने वाले लोगों का सम्मान करना चाहिए। वहीं कुछ का कहना है कि यह महिला जबरदस्ती लड़ाई कर रही है।