आमिर खान ने जताई कपिल शर्मा से नाराजगी, बोले - मुझे शो पर कभी क्यों नहीं बुलाया!

आमिर खान ने 'कैरी ऑन जट्टा 3' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कपिल शर्मा की तारीफ की। आमिर खान ने बताया कि कैसे जब उन्होंने फिल्मों से और काम से लंबा ब्रेक लिया तो कपिल शर्मा ने उनको हंसाया। वो हर रात सोने से पहले द कपिल शर्मा शो का एक एपिसोड देखते थे और जमकर ठहाके लगाते थे। हालांकि मिस्टर परफेक्शनिस्ट को एक बात का जरूर अफसोस रहा इसलिए उन्होंने कपिल शर्मा से पूछ लिया।

अपडेटेड May 31, 2023 पर 11:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आमिर खान ने बताया कि बीते कुछ समय से वो कम काम कर रहे हैं और हर रात सोने से पहले कपिल शर्मा शो देखते हैं

आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी अब कपिल शर्मा के फैन बन गए हैं। हाल ही में उन्होने खुद ये दावा किया कि वो कपिल शर्मा के सबसे नए और सबसे बड़े फैन हैं। Carry on Jatta 3 के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे आमिर खान ने कहा कि जब उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ली थी तो हर रात बैठकर कपिल शर्मा शो का एक एपिसोड देखते थे। आमिर खान ने मौका लगते ही कपिल शर्मा को छेड़ भी दिया और कहा कि कपिल ने कभी भी उन्हें शो पर नहीं इन्वाइट किया है। ऐसे में देखिए कपिल शर्मा ने क्या कहा -

कपिल शर्मा ने खूब हंसाया

आमिर खान ने बताया कि बीते कुछ समय से वो कम काम कर रहे हैं और अपनी फैमिली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में हर शाम वो कुछ ऐसा देखना पसंद करते हैं जिसमें थोड़ी कॉमेडी हो। 'पिछले कुछ महीनों से मैं सोने से पहले कपिल शर्मा शो देख रहा हूं। मैं उनका बहुत बड़ा फैन बन गया हूं। आपने नोटिस भी किया होगा कि जब मैं स्टेज पर चलकर आया तो मेरे चेहरे पर एक बहुत बड़ी स्माइल थी।'

कपिल शर्मा को आमिर खान ने कहा थैंक्यू

आमिर खान ने कहा कि कपिल ने मेरी ना जाने कितनी शामें रंगीन की और मैं बहुत हंसा। 'अभी कुछ हफ्ते पहले मैंने कपिल को फोन भी किया था और कहा - थैंक्यू लोगों को इतना एंटरटेन करने के लिए। लोगों को खुशी देना दुनिया का सबसे बड़ा काम है।' कपिल को देखते हुए आमिर खान ने कहा कि 'तुम्हें यहां देखकर मुझे बहुत खुशी हुई और मैं तुम्हारा बहुत बड़ा फैन हूं कपिल। और आपने कभी मुझे शो पर क्यों नहीं बुलाया यारइससे पहले ये कुछ पूछे मुझे लगा कि मैं ही कह देता हूं।'


कपिल शर्मा ने बताया प्लान कैंसिल होने की वजह

कपिल शर्मा ने भी आमिर खान को बताया कि उन्हें शो पर लाने की कई बार कोशिश की गई लेकिन हमेशा किसी ना किसी वजह से वो आमिर खान को नहीं ला पाए। 'मैं हमेशा आमिर से किसी ना किसी भीड़ में या खास मौकों पर मिला हूं उनसे शो पर आने की भी गुजारिश की है। लेकिन उनके कमिटमेंट्स की वजह से हमें प्लान कैंसिल करना पड़ा है।'

RBI Annual Report: 500 रुपए के नकली नोटों की संख्या में हुआ इजाफा, दिखी 14.6 फीसदी की बढ़त

पंजाबी फिल्में करना चाहते हैं आमिर खान

कपिल शर्मा से बात करने के अलावा आमिर खान ने कार्पेट पर भांगड़ा किया। 'कैरी ऑन जट्टा 3' में गिप्पी ग्रेवाल और सोनमा बाजवा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 29 जून को रिलीज की जाएगी। आमिर खान ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया और बताया कि वो पंजाबी फिल्में जरूर करना चाहेंगे। आमिर खान ने कहा कि 'मैं धर्मेंद्र और राज कपूर जी के नक्शे कदमों पर चलते हुए पंजाबी फिल्में जरूर करना चाहूंगा।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।