VIDEO: 'बदमाशी कर रहे हैं' SHO से भिड़ गया AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा! चालान कटा, बाइक भी हुई जब्त

दिल्ली के ओखला इलाके में गणतंत्र दिवस से पहले सिक्योरिटी पेट्रोलिंग के दौरान लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पाए गए दो लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कई उल्लंघनों के लिए कुल 20,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया, तो एक शख्स ने खुद को AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बताया

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 3:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SHO से भिड़ गया AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटा! चालान कट, बाइक भी हुई जब्त

Cदिल्ली में दो लोगों पर मॉडिवाइड साइलेंसर वाली मोटरसाइकिल चलाते हुए पकड़े जाने और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। दिल्ली के ओखला इलाके में गणतंत्र दिवस से पहले सिक्योरिटी पेट्रोलिंग के दौरान लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पाए गए दो लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कई उल्लंघनों के लिए कुल 20,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया, तो एक शख्स ने खुद को AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बताया। दोनों ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस या पहचान पत्र दिखाने से इनकार कर दिया और कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है।

इसके बाद उनमें से एक ने अमानतुल्लाह खान को कॉन्टैक्ट किया, जिन्होंने बाद में स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) से बात की। पुलिस ने मामला दर्ज किया, चालान काटा और अलग-अलग कानूनी प्रावधानों के तहत उनकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली।


पुलिस ने बताया, "दिल्ली पुलिस की पेट्रोलिंग के दौरान बुलेट पर सवार दो लड़के दिखे, वे गलत साइड से आ रहे थे और बुलेट के मॉडिफायर साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे थे। बाइक को जिगजैग तरीके से चलाया जा रहा था।"

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लड़कों को पकड़ा और उनमें से एक ने बताया कि वह AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा है। उसने पुलिस के साथ बदसलूकी की और आरोप लगाया कि वह AAP विधायक का बेटा है, इसलिए पुलिस ऐसा कर रही है।

पुलिस ने कहा, "जब पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस और ID मांगी, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। लड़कों में से एक ने अमानतुल्लाह खान को फोन किया और SHO से बात कराई। बाद में, लड़के अपना नाम और पता बताए बिना ही चले गए। ASI उनकी बुलेट को पुलिस स्टेशन ले आया। मामला दर्ज कर चालान जारी कर दिया गया है। उनकी बाइक को कई कानूनों के तहत जब्त कर लिया गया है।"

'शाम को क्यों अभी मार लो': क्रिकेटर मनोज तिवारी का कोच गौतम पर 'गंभीर' आरोप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।