Get App

VIDEO: 'बदमाशी कर रहे हैं' SHO से भिड़ गया AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा! चालान कटा, बाइक भी हुई जब्त

दिल्ली के ओखला इलाके में गणतंत्र दिवस से पहले सिक्योरिटी पेट्रोलिंग के दौरान लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पाए गए दो लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कई उल्लंघनों के लिए कुल 20,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया, तो एक शख्स ने खुद को AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बताया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2025 पर 3:14 PM
VIDEO: 'बदमाशी कर रहे हैं' SHO से भिड़ गया AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा! चालान कटा, बाइक भी हुई जब्त
SHO से भिड़ गया AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटा! चालान कट, बाइक भी हुई जब्त

Cदिल्ली में दो लोगों पर मॉडिवाइड साइलेंसर वाली मोटरसाइकिल चलाते हुए पकड़े जाने और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। दिल्ली के ओखला इलाके में गणतंत्र दिवस से पहले सिक्योरिटी पेट्रोलिंग के दौरान लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पाए गए दो लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कई उल्लंघनों के लिए कुल 20,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया, तो एक शख्स ने खुद को AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का बेटा बताया। दोनों ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस या पहचान पत्र दिखाने से इनकार कर दिया और कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है।

इसके बाद उनमें से एक ने अमानतुल्लाह खान को कॉन्टैक्ट किया, जिन्होंने बाद में स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) से बात की। पुलिस ने मामला दर्ज किया, चालान काटा और अलग-अलग कानूनी प्रावधानों के तहत उनकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली।

पुलिस ने बताया, "दिल्ली पुलिस की पेट्रोलिंग के दौरान बुलेट पर सवार दो लड़के दिखे, वे गलत साइड से आ रहे थे और बुलेट के मॉडिफायर साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे थे। बाइक को जिगजैग तरीके से चलाया जा रहा था।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें