सोने की तस्करी की आरोपी कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव ने अब अपने बयान से यू-टर्न ले लिया है। एक नई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने DRI के अतिरिक्त महानिदेशक को एक पत्र लिखा है और सोने की तस्करी मामले में अपनी बेगुनाही का दावा किया है। पिछले हफ्ते उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया था। पत्र के अनुसार, उन्हें दो हफ्ते पहले विमान से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई।
