Get App

Adipurush Box Office Collection: 3 दिनों के भीतर आदिपुरुष ने की 200 करोड़ की कमाई, भारी विरोध के बीच भी कलेक्शन में नहीं दिखी कमी

आदिपुरुष फिल्म को लेकर देशभर में भारी रोष है। रामायण पर आधारित इस फिल्म के मॉडर्न डायलॉग सुन लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। देशभर से किरदारों को लेकर और उनके बिहेवियर को लेकर जनता परेशान हुई। इसके बाद भी फिल्म की कमाई में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आई है। फिल्म ने तीन दिनों के भीतर 200 करोड़ की कमाई कर ली। 

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2023 पर 12:46 PM
Adipurush Box Office Collection: 3 दिनों के भीतर आदिपुरुष ने की 200 करोड़ की कमाई, भारी विरोध के बीच भी कलेक्शन में नहीं दिखी कमी
ओम राउत की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रभास राघव, सीता जानकी और सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आए।

आदिपुरुष के तेज तर्रार डायलॉग्स और वर्ल्ड लेवल इफेक्ट्स ने भारतीयों को अपना माथा पीट लेने पर मजबूर कर दिया है। ट्विटर पर मिले रिएक्शंस से ये बात तो साफ है कि लोग फिल्म में इस्तेमाल की गई भाषा से बिलकुल खुश नहीं है। चाहे सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को लेकर तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं या बायकॉट करने की बात कर रहे हैं, फिर भी फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में किसी भी तरह से कमी नहीं आई है। फिल्म ने सभी भाषाओं में रविवार को 64 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं अब फिल्म की कमाई कुल मिलाकर 216 करोड़ हो गई है। ओम राउत की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रभास - राघव, सीता - जानकी और सैफ अली खान - लंकेश के किरदार में नजर आए।

मनोज मुंताशिर बदलेंगे डायलॉग

फिल्म से आहत लोगों की फरियाद प्रोडक्शन हाउस टी सीरीज ने भी सुन ली है। लोगों के भारी विरोध के बीच टी सीरीज और डायलॉग राइटर मनोज मुंताशिर ने अनाउंस किया कि वो कुछ डायलॉग्स में बदलाव करने जा रहे हैं। ये वो डायलॉग रहेंगे जो कहानी के साथ तालमेल नहीं बिठा पाए और जिन्हें लेकर ऑडिएंस के बीच काफी आक्रोश देखने को मिला। फिल्म के हिंदी वर्जन की बात करें तो आदिपुरुष 38.5 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

डायलॉग ने किया लोगों को परेशान

फिल्म ने 140 करोड़ रुपए के साथ एक अच्छी शुरुआत की। वहीं शनिवार को लगभग 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा छुआ। फिल्म को सिर्फ हिंदी भाषा में ही नहीं बल्कि दूसरी भाषाओं में भी इसी तरह का रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म के डायलॉग जैसे कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का और जलेगी भी तेरे बाप की और बुआ का बगीचा है क्या और मरेगा बेटे। फिल्म को काफी मॉडर्न दिखाने के चक्कर में सभी किरदार वर्तमान समय के छपरी दिख रहे हैं। डायलॉग में हुए बदलाव के बाद क्या फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल पाएगा और इसकी कमाई में कितनी बढ़ोतरी होगी, ये समय के साथ ही पता चलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें