Better.com के विशाल गर्ग के बाद इस ब्रिटिश CEO ने वीडियो कॉल पर 800 कर्मचारियों को निकाला

Better.com के विशाल गर्ग के बाद, अब एक ब्रिटिश शिपिंग कंपनी के सीईओ ने अपने 800 कर्मचारियों को वीडियो मैसेज पर निकालने का ऐलान किया है

अपडेटेड Mar 21, 2022 पर 8:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ब्रिटिश शिपिंग कंपनी ने वीडियो कॉल पर 800 कर्मचारियों को निकाला

बेटर डॉट कॉम (Better.com) के विशाल गर्ग के बाद, अब एक ब्रिटिश शिपिंग कंपनी के सीईओ ने अपने 800 कर्मचारियों को वीडियो मैसेज पर निकालने का आदेश दिया है। P&O फेरीज (P&O Ferries) ब्रिटेन की प्रमुख फेरी कंपनियों में से एक है और हर साल करीब 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवाएं देती है।

हालांकि कोरोना महामारी के दौरान इसकी डिमांड घट गई। बीते शुक्रवार को कंपनी ने बताया कि जितने दिन उसकी सर्विसेज नहीं चलती है, उतने दिन उसे 1 मिलियन पाउंड (10 करोड़ रुपये) का घाटा उठाना पड़ता है।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीके गुरुवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को कंपनी के करीब एक चौथाई कर्मचारियों को यह जानकारी दी गई कि यह उनके नौकरी का आखिरी दिन है, जिसके बाद कर्मचारियों ने धरना दिया।


बर्खास्त किए कर्मचारियों का कहना है कि वीडियो मैसेज में उन्हें एक "उदार सीवरेंस पैकेज" देने की पेशकश की गई, लेकिन इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दिया गया। कर्मचारियों यूनियनों ने इस फैसले का विरोध किया है और इसे शिपिंग इंडस्ट्री के लिए एक काला दिन बनाया है।

यह भी पढ़ें- इस हफ्ते लाल निशान में शुरू हुआ बाजार, इन 4 फैक्टर्स ने पिछले हफ्ते की मार्केट रैली पर लगाया ब्रेक

बीबीसी के अनुसार, RMY यूनियन ने इस कदम को "ब्रिटेन के इंडस्ट्रियल रिलेशन के इतिहास में सबसे शर्मनाक कृत्यों" में से एक करार दिया। P&O Ferries के कर्मचारी एंड्रयू स्मिथ ने बीबीसी को बताया कि कंपनी के लिए 22 साल काम करने के बाद वह "बेहद हैरान" महसूस कर रहे हैं।

इस वाकये ने दिसंबर के पहले हफ्ते में Better.com के सीईओ विशाल गर्ग (Vishal Garg) के मामले की याद दिला दी, जिन्होंने एक जूम कॉल (Zoom call) के दौरान एक झटके में अमेरिका और भारत में अपने 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। Better.com, अमेरिका आधारित एक डिजिटल फर्स्ट होमओनरशिप कंपनी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।