Air Asia Free Flight Tickets: एयर एशिया दे रही है 50 लाख मुफ्त हवाई टिकट, फ्री सीट के लिए आपको करना होगा ये काम

Air Asia Free Flight Tickets: एयरएशिया अपनी बड़ी वापसी का जश्न मना रहा है। अब ज्यादातर सभी एयरलाइंस अपने प्री-कोविड कारोबार के स्तर पर आ गई हैं। यही कारण है कि अपनी इसी वापसी को एयर एशिया जोरदार तरीके से मना रही हैं

अपडेटेड Sep 20, 2022 पर 10:32 AM
एयर एशिया दे रहा है 50 लाख मुफ्त सीट।

Air Asia Free Flight Tickets: एयरएशिया अपनी बड़ी वापसी का जश्न मना रहा है। अब ज्यादातर सभी एयरलाइंस अपने प्री-कोविड कारोबार के स्तर पर आ गई हैं। यही कारण है कि अपनी इसी वापसी को एयर एशिया जोरदार तरीके से मना रही हैं। वह 50 लाख मुफ्त हवाई (सीट) टिकट दे रही है। हालांकि, इसमें कुछ शर्तें भी शामिल हैं। एयर एशिया ने इस बात की जानकारी अपनी वेबसाइट पर भी दी है। एयर एशिया सस्ती टिकट देने को लेकर एयरलाइंन इंडस्ट्री में सबसे आगे आती है। ये फ्री टिकट वाला ऑफर कल 19 सितंबर से शुरू हो चुका है।

लिमिटेड पीरियड का है एयर एशिया का ऑफर

सीमित समय के लिए, आज से 25 सितंबर तक, मूल्य चाहने वाले 1 जनवरी 2023 और 28 अक्टूबर 2023 के बीच यात्रा करनी होगी। ये ऑफर ज्यादातर एशियाई देशों के लिए है।


कैसे पा सकते हैं आप फ्री टिकट की डील

एयर एशिया के 50 लाख मुफ्त सीट सेल ऑफर वेबसाइट और ऐप दोनों जगह मिल रही है। आप इस ऑफर का फायदा 'फ्लाइट्स' आइकन पर क्लिक करके उठा सकते हैं।

घरेलू और इंटरनेशनल दोनों फ्लाइट्स कर सकते हैं बुक

एयरएशिया की 50 लाख मुफ्त सीटों का ऑफर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन दोनों के लिए है। इन डेस्टिनेशन में बैंकॉक (सुवर्णभूमि) से कराबी और फुकेत के लिए सीधी उड़ान, साथ ही बैंकॉक (डॉन मुएंग) से चियांग माई, सकोन के लिए सीधी उड़ान शामिल है। नकोर्न, नकोर्न श्रीथमरत, क्राबी, फुकेत, न्हा ट्रांग, लुआंग प्राबांग, मांडले, नोम पेन्ह, पिनांग और कई अन्य जगहों के लिए फ्लइट मिल रही है।।

नई फ्लाइट्स भी करेंगे शुरू

एयरएशिया के ग्रुप चीफ कमर्शियल ऑफिसर कैरन चैन ने कहा कि हम अपने लॉयल पैसेंजर्स को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने अब तक के सबसे बड़े फ्री सीट्स ऑफर के लिए हमारा साथ दिया। उन्होंने कहा कि हमने अपने बहुत से पसंदीदा डेस्टिनेशन को फिर से शुरू किया है। साथ ही नए ज्यादा वैल्यू वाले और पसंदीदा रोमांचक डेस्टिनेशन के लिए भी फ्लाइट शुरू करेंगे।

Stocks to Watch Today: आज फोकस में रहने वाले अडानी एंटरप्राइजेज, सिएट, इरकॉन इंटरनेशनल और अन्य स्टॉक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।