Air India Flight: 80 घंटे से थाइलैंड में फंसे हैं एयर इंडिया विमान के यात्री, तकनीकी खराबी के कारण हुई इमरजेंसी लैंडिग

Air India Flight: पिछले 80 घंटे से एयर इंडिया विमान के यात्री थाइलैंड की फुकेट में फंसे हुए है। इस फ्लाइट 16 नवंबर की रात दिल्ली पहुंचने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण यह अब तक नहीं आ पाई है

अपडेटेड Nov 19, 2024 पर 11:22 PM
Air India Flight: 80 घंटे से थाइलैंड में फंसे हैं एयर इंडिया विमान के यात्री

Air India Flight: थाइलैंड की फुकेट में दिल्ली आ रहे एयर इंडिया विमान के यात्री पिछले करीब 80 घंटे से फंसे हुए है। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI377 को फुकेट से दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसे रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट 16 नवंबर की रात दिल्ली पहुंचने वाली थी, लेकिन अब तक नहीं आ पाई है। सूत्रों के अनुसार, लगभग 35-40 यात्री अभी भी फुकेट में हैं, जिन्हें आज शाम की फ्लाइट से रवाना किया जाएगा।

करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

तकनीकी खराबियों के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। पहले एयरलाइन ने घोषणा की कि तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को छह घंटे की देरी से उड़ाया जाएगा। बोर्डिंग के बाद एक घंटे के अंदर यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और फ्लाइट रद्द कर दी गई। 16 नवंबर को फ्लाइट को ड्यूटी टाइम लिमिटेशन की वजह से उड़ाया नहीं गया। अगले दिन, 17 नवंबर को, जब फ्लाइट को उड़ाया गया, तब उसमें फिर से तकनीकी समस्या आई और इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान को ठीक नहीं किया जा सका, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे यात्री अपनी समस्या

यात्रियों की सहायता के लिए उनके रहने का इंतजाम किया गया और किराया भी वापस किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, कई यात्रियों को पहले ही भेज दिया गया है। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने अपनी समस्या को साझा किया है। 100 से अधिक यात्री, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं, इस तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित हुए हैं। यात्री अभी भी फुकेट में फंसे हुए हैं और शाम की फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। एयर इंडिया द्वारा विमान की तकनीकी समस्याओं को ठीक करने और यात्रियों को सुरक्षित घर भेजने की कोशिश की जा रही है।

Nayanthara-Dhanush controversy: धनुष ने 3 सेंकेंड की वीडियो के लिए नयनतारा से क्यों मांगे 10 करोड़, जानें कैसे दो दोस्तों बन गए दुश्मन!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।