Air India Flight: थाइलैंड की फुकेट में दिल्ली आ रहे एयर इंडिया विमान के यात्री पिछले करीब 80 घंटे से फंसे हुए है। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI377 को फुकेट से दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसे रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट 16 नवंबर की रात दिल्ली पहुंचने वाली थी, लेकिन अब तक नहीं आ पाई है। सूत्रों के अनुसार, लगभग 35-40 यात्री अभी भी फुकेट में हैं, जिन्हें आज शाम की फ्लाइट से रवाना किया जाएगा।
