Air India देगी 5000 से भी ज्यादा लोगों को नौकरी, बड़ी तादाद में होगी पायलटों और क्रू मेंबर्स की भर्ती

टाटा के मालिकाना हक वाली एयरलाइन एयर इंडिया 5,000 से भी ज्यादा लोगों को अपने यहां नौकरी पर रखने की प्लानिंग कर रही है। एयरबस और बोइंग के साथ एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी कॉमर्शियल डील के बाद अब एयर इंडिया साल 2023 में 4200 से भी ज्यादा केबिन क्रू ट्रेनीस और 900 पायलटो को नौकरी पर रखने की प्लानिंग कर रही है

अपडेटेड Feb 24, 2023 पर 4:43 PM
Story continues below Advertisement
Air India देगी 5000 से भी ज्यादा लोगों को नौकरी, बड़ी तादाद में होगी पायलटों और क्रू मेंबर्स की भर्ती

एयर इंडिया (Air India) ने हाल ही में एयरबस और बोइंग के साथ एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी कॉमर्शियल डील को अंजाम दिया है। इस डील के बाद अब एयर इंडिया ने एक और बड़ा ऐलान किया है। टाटा के मालिकाना हक वाली एयरलाइन एयर इंडिया हजारों की संख्या में जॉब निकालने जा रही है। एविएशन सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरे मौके की तरह है।

5000 से ज्यादा लोगों के लिए नौकरी निकाल रही Air India

टाटा के मालिकाना हक वाली एयरलाइन एयर इंडिया 5,000 से भी ज्यादा लोगों को अपने यहां नौकरी पर रखने की प्लानिंग कर रही है। एयरबस और बोइंग के साथ एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी कॉमर्शियल डील के बाद अब एयर इंडिया साल 2023 में 4200 से भी ज्यादा केबिन क्रू ट्रेनीस और 900 पायलटो को नौकरी पर रखने की प्लानिंग कर रही है।

इंडियन आर्मी में जूनियर कमांडिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, जानें सेना में निकली इस वैकेंसी की पूरी डिटेल


इस वजह से वैकेंसी निकाल रही है एयर इंडिया

एयर इंडिया अपने बेड़े में कई सारे नए विमानों को जोड़ने की योजना बना रही है। इसके अलावा यह एयरलाइन अपने घरेलू और इंटरनेशनल ऑपरेशन का विस्तार करना चाह रही है। एयर इंडिया देश भर से केबिन क्रू मेंबर्स को भर्ती करेगी। इस दौरान इन केबिन क्रू मेंबर्स को सेफ्टी और सर्विस स्किल देने के लिए 15 हफ्तों की ट्रेनिंग से गुजारा जाएगा। इस दौरान इन उम्मीदवारों को बेस्ट इंडियन हॉस्पिटैलिटी और टाटा ग्रुप के कल्चर को लेकर भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में मुंबई में एयरलाइन की ट्रेनिंग सुविधा के साथ साथ उड़ानों में क्लास और इन प्लाइट प्रशिक्षण भी शामिल होगा।

Air India को है 6,500 से ज्यादा पायलटों की जरूरत

एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी डील के बाद कई सारे जानकारों का यह कहना था कि एयर इंडिया को इन फ्लाइट्स को उड़ाने के लिए 6,500 से ज्यादा पायलटों की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल एयर इंडिया के बेड़े नें करीब 113 विमान शामिल हैं और इन्हें उड़ाने के लिए 1,600 पायलट हैं। वहीं एयर इंडिया की दो सब्सिडियरी एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया के पास करीब 850 पायलट हैं। वहीं टाटा ग्रुप के वेंचर विस्तारा के पास 600 से अधिक पायलट हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।