Get App

Air India Pilot News: मुंबई में एयर इंडिया की महिला पायलट ने फांसी लगाकर दी जान, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, टॉर्चर का लगा आरोप

Srishti Tuli Death Case: मुंबई में एयर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली के फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आई है। सृष्टि ने अपने किराए के फ्लैट में केबल तार से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला है कि तुली ने अपने बॉयफ्रेंड की प्रताड़ना से तंग आकर जान दे दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 28, 2024 पर 2:11 PM
Air India Pilot News: मुंबई में एयर इंडिया की महिला पायलट ने फांसी लगाकर दी जान, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, टॉर्चर का लगा आरोप
Srishti Tuli Death Case: सृष्टि के परिजनों का आरोप है कि नॉनवेज भोजन को लेकर आदित्य पंडित हमेशा परेशान करता था।

मुंबई में एयर इंडिया की महिला पायलट की मौत की घटना सामने आई है। मुंबई के अंधेरी ईस्ट, मरोलनाका में 25 साल की महिला पायलट सृष्टि तुली ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। 25 नवंबर को उनके किराए के फ्लैट में उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस की शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला है कि तुली ने अपने बॉयफ्रेंड की प्रताड़ना से तंग होकर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने तुली के बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक सृष्टि के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवा पायलट के प्रेमी ने उसके साथ गलत व्यवहार किया था। उसे नॉन वेज खाने से रोका था। इसके बाद सृष्टि तुली (25) ने परेशान होकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि सृष्टि तुली उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की रहने वाली है।

जानिए क्या है पूरा मामला

पवई पुलिस के मुताबिक, सृष्टि पिछले साल जून से काम के सिलसिले मुंबई में रह रही थी। सृष्टि और आदित्य दो साल पहले दिल्ली में कमर्शियल पायलट का कोर्स करते समय मिले थे। इसके बाद उनके बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। घटना के वक्त आदित्य दिल्ली जा रहा था। रास्ते में ही सृष्टि ने आदित्य को फोन किया और कहा कि वह आत्महत्या करने जा रही है। तुरंत ही आदित्य मुंबई पहुंचा और सृष्टि के फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद पाया। आदित्य ने चाबी बनाने वाले की मदद से दरवाजा खुलवाया। तब तक सृष्टि डेटा केबल से फंदे से लटक चुकी थी। इसके बाद उसे सेवन हिल्स अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें