Credit Cards

Jharkhand Murder: प्रेमी ने पहले किया रेप, फिर लिव-इन पार्टनर की जंगल में कर दी हत्या, शव के किए 40 टुकड़े, आवारा कुत्तों ने खोला राज

झारखंड के खूंटी से दिल्ली के श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस की तरह का मामला सामने आया है। हत्या किए जाने के 15 दिन बाद खुलासा हुआ है। जंगल में एक आवारा कुत्ता महिला के बाडी पार्ट्स को मुंह में दबाकर घूम रहा था। इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। फिर हत्यारे तक पहुंच गई। पुलिस ने हत्या करने वाले बॉय फ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है

अपडेटेड Nov 28, 2024 पर 12:33 PM
Story continues below Advertisement
झारखंड के खूंटी में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव के 40 टुकड़े कर जंगल में फेंक दिए।

झारखंड के खूंटी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुनकर लोगों को रोंगटे खड़े हो गए। यह मामला भी दिल्ली के श्रद्धा वाल्कर मर्डर की तरह है। यहां एक युवक ने लिव-इन में रह चुकी गर्लफ्रेंड की पहले गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव के 40-50 टुकड़े कर उन्हें जंगल में जानवरों के खाने के लिए फेंक दिया। आरोपी की पहचान नरेश भेंगरा के तौर पर हुई है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला हत्या के करीब 15 दिन बाद सामने आया है।

24 नवंबर को जरियागढ़ थाने के जोरदाग गांव के पास एक आवारा कुत्ते के मुंह में महिला के बॉडी पार्ट्स नजर आए। उसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की और आरोपी बॉयफ्रेंड को पकड़ लिया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि अपनी पार्टनर की हत्या क्यों की थी?

तमिलनाडु में दोनों लोग लिव-इन में रह रहे थे


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरेश भेंगरा पिछले कुछ साल से खूंटी जिले की रहने वाली 24 साल की लड़की के साथ तमिलनाडु में लिव-इन रिलेशनशिप में था। कुछ समय पहले आरोपी झारखंड लौट आया। यहां अपनी पार्टनर को बना बताए दूसरी शादी कर ली। इसके बाद वो अपनी पत्नी को झारखंड में ही छोड़कर तमिलनाडु वापस आ गया। यहां फिर से गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगा। इसके बाद महिला को अपने घर झारखंड चलने के लिए कहा। वहीं इस मामले में खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि हत्या की यह घटना 8 नवंबर की है। भेगंरे महिला को अपने घर ले जाने के बजाय जंगल में ले गया। यहां उसने गला घोंटकर हत्या कर दी इसके बाद शव के 40-50 टुकड़े करके जंगली जानवरों के खाने के लिए फेंक दिया।

कसाई के दुकान में काम करता था आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी तमिलनाडु में कसाई की दुकान में काम करता था। वह मुर्गा काटने में माहिर था। 24 नवंबर को महिला के शव के कुछ हिस्से आवारा कुत्तों के हाथ लग गए। जिसे देखने के बाद पुलिस ने बॉडी बरामद कर ली। शव के पास पुलिस को एक बैग बरामद हुआ। इसमें महिला का आधार कार्ड था। फिर पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से इस केस को सुलझा लिया।

मर्डर से पहले पार्टनर का रेप

इस घटना की जांच कर रहे अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि भेंगर एक सोची समझी साजिश के तहत काम कर रहा था। वो गर्लफ्रेंड को अपने घर के पास खूंटी ले गया। फिर उसे एक जगह इंतजार करने के लिए कहा। उसके बाद भेंगरा एक धारदार हथियार के साथ वापस आया और जंगल में ले गया। यहां पहले रेप किया और दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और अपनी पत्नी के साथ रहने घर चला गया।

मृतका की मां ने किया शव की शिनाख्त

आधार कार्ड के जरिए पुलिस मृतका तक पहुंची। यहां मृतका की मां ने शव की शिनाख्त की और भेंगरा हत्या की आशंका जताई। मां ने बताया कि तब तमिलनाडु से खूंटी के लिए आए थे। तब मृतका ने फोन किया था और कहा था कि अब वो नरेश भेंगरा के साथ रहेगी। फिर नरेश भेंगरा को गिरफ्तार किया गया। जिसमें भेंगरा ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

Deoghar: घर वालों ने नहीं दिया मोबाइल, तो बच्चे ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।