NSA अजीत डोभाल के घर में शख्स ने की जबरन घुसने की कोशिश, कहा- 'मेरे बॉडी में चिप लगा है और मुझे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है'

शख्स कह रहा था कि उसकी बॉडी में किसी ने चिप लगा दिया है और उसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कहा कि जांच में उसकी बॉडी से कोई चिप नहीं मिला है

अपडेटेड Feb 16, 2022 पर 1:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच के अनुसार वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है, व्यक्ति किराए की कार चला रहा था

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल (NSA Ajit Doval) के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित घर में एक शख्स द्वारा जबरन घुसपैठ की कोशिश की गई है। डोभाल के दिल्ली स्थित आवास में घुसने की कोशिश करने के बाद बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में शख्स मानसिक रूप से परेशान लग रहा है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने एनएसए अजीत डोभाल के आवास में जबरन एंट्री करने की कोशिश की, हालांकि, उसे सुरक्षा बलों ने रोक दिया। पता चला कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति बेंगलुरु का रहने वाला है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच के अनुसार वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। व्यक्ति किराए की कार चला रहा था। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।


UP Elections 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17% उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज हैं बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर आपराधिक मामले

पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने के बाद शख्स कुछ बड़बड़ा भी रहा था। वह कह रहा था कि उसकी बॉडी में किसी ने चिप लगा दिया है और उसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कहा कि जांच में उसकी बॉडी से कोई चिप नहीं मिला है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हिरासत में लिया गया शख्स का नाम शांतनु रेड्डी बताया गया है। वह नोएडा से रेड कलर की SUV कार किराए पर लेकर एनएसए डोभाल के घर पहुंचा था। कार को अंदर घुसाने की कोशिश के दौरान ही उसे पकड़ लिया गया। फिलहाल स्पेशल सेल की टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।