Get App

NSA अजीत डोभाल के घर में शख्स ने की जबरन घुसने की कोशिश, कहा- 'मेरे बॉडी में चिप लगा है और मुझे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है'

शख्स कह रहा था कि उसकी बॉडी में किसी ने चिप लगा दिया है और उसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कहा कि जांच में उसकी बॉडी से कोई चिप नहीं मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2022 पर 1:43 PM
NSA अजीत डोभाल के घर में शख्स ने की जबरन घुसने की कोशिश, कहा- 'मेरे बॉडी में चिप लगा है और मुझे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है'
दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच के अनुसार वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है, व्यक्ति किराए की कार चला रहा था

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल (NSA Ajit Doval) के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित घर में एक शख्स द्वारा जबरन घुसपैठ की कोशिश की गई है। डोभाल के दिल्ली स्थित आवास में घुसने की कोशिश करने के बाद बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में शख्स मानसिक रूप से परेशान लग रहा है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने एनएसए अजीत डोभाल के आवास में जबरन एंट्री करने की कोशिश की, हालांकि, उसे सुरक्षा बलों ने रोक दिया। पता चला कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति बेंगलुरु का रहने वाला है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच के अनुसार वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। व्यक्ति किराए की कार चला रहा था। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें