Get App

Amar Jawan Jyoti: 50 साल से इंडिया गेट पर जल रही 'अमर जवान ज्‍योति' का आज नेशनल वॉर मेमोरियल में किया जाएगा विलय, जानिए क्यों

Amar Jawan Jyoti की मशाल इंडिया गेट की जगह नेशनल वॉर मेमोरियल पर प्रज्जवलित होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2022 पर 3:24 PM
Amar Jawan Jyoti: 50 साल से इंडिया गेट पर जल रही 'अमर जवान ज्‍योति' का आज नेशनल वॉर मेमोरियल में किया जाएगा विलय, जानिए क्यों
India Gate पर पिछले 50 साल से जल रही है अमर जवान ज्योति

Amar Jawan Jyoti: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट (India Gate) पर पिछले 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति (Amar Jawan Jyoti) का आज यानी शुक्रवार को नेशनल वॉर मेमोरियल (National War Memorial) पर जल रही लौ में विलय कर दिया जाएगा। सेना के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि अब यह ज्योति इंडिया गेट की जगह नेशनल वॉर मेमोरियल पर प्रज्जवलित होगी। शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे इसकी लौ को वॉर मेमोरियल की ज्योति में मिला दिया जाएगा।

अमर जवान ज्योति की स्थापना उन भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी जोकि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए थे। इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी और बांग्लादेश का गठन हुआ था। उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें