Ambala Rainfall: हरियाणा के अंबाला जिले में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। आलम यह है कि लगातार भारी बारिश के चलते हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के अंबाला स्थित घर में पानी भर गया। वहीं आसपास की गलियों में भी पानी भरा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रिकॉडतोड़ भारी बारिश की वजह से एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट भी बारिश के कहर से नहीं बच पाई। दुकानों में बिकने वाले कपड़े भी पानी में तैरने लगे। इससे कपड़ा कारोबारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा।
