अमेरिका में 5 वाहनों की भीषण टक्कर, कार में लगी आग, 4 भारतीय जिंदा जलकर हुए खाक

Indians Killed in US Accident: अमेरिका के टेक्सास में कई वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई है। इसमें 4 भारतीयों की मौत हो गई है। सभी मृतकों की शिनाख्त हो गई है। चारो भारतीय कार में आग लगने से जिंदा जल गए हैं। अमेरिकी पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है

अपडेटेड Sep 04, 2024 पर 1:35 PM
Story continues below Advertisement
Indians Killed in US Accident: सभी मृतक भारतीय एक कार पुलिंग ऐप के जरिए आपस में जुड़े थे। उनकी SUV को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी थी।

अमेरिका के टेक्सास में एक भीषण कार दुर्घटना की खबर सामने आई है। कई कारें आपस में टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी, एक कार में आग लग गई। जिसमें 4 भारतीय लोग सवार थे। कार में आग लगते ही चारो भारतीय कार के भीतर जिंदा जलकर खाक हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। दरअसल, टेक्सास में 5 गाड़ियों की आपस में टक्कर हुई है। मरने वाले सभी भारतीय एक कारपूलिंग ऐप के जरिए आपस में संपर्क में आए थे। जब यह हादसा हुआ, तब वे अर्कांसस के बेंटनविले जा रहे थे। सभी शवों की शिनाख्त हो गई है।

अमेरिकी पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। यह हादसा 31 अगस्त को हुआ था। भारतीय समयानुसार करीब 3.30 बजे यह हादसा हुआ था।


ऐसे हुई मृतकों की पहचान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों की पहचान आर्यन रघुनाथ ओरमपति, फारूक शेख, लोकेश पलाचरला और दर्शिनी वासुदेवन के रूप में हुई है। ओरमपति और उसका दोस्त शेख डलास में अपने चचेरे भाई से मिलने के बाद लौट रहे थे। लोकेश पलाचरला अपनी पत्नी से मिलने के लिए बेंटनविले जा रहे थे। वहीं टेक्सास विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री स्नातक दर्शिनी वासुदेवन, बेंटनविले में अपने चाचा से मिलने जा रही थीं। ये सभी कारपूलिंग ऐप के जरिए संपर्क में थे। ऐसे में अमेरिकी अधिकारियों को इनकी पहचान करने में मदद मिली।

बेटी के पिता ने विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार

दरअसल, दर्शिनी वासुदेवन के पिता ने तीन दिन पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक ट्विटर पोस्ट में टैग किया था। जिसमें उन्होंने अपनी बेटी का पता लगाने में मदद मांगी थी। “प्रिय महोदय, मेरी बेटी दर्शिनी वासुदेवन, जिसके पास भारतीय पासपोर्ट संख्या-T6215559 है। पिछले 3 सालों से अमेरिका में है। 2 साल तक एमएस की पढ़ाई की और उसके बाद 1 साल तक नौकरी की और 3150 एवेन्यू ऑफ द स्टार्स अपार्टमेंट 1110-फ्रिस्को, टेक्सास-75034 में रहती है। उन्होंने कहा कि बेटी ने 3 अन्य लोगों के साथ कार पूल में थी। करीब 3 से 4 बजे तक वह मैसेज का जवाब दे रही थी। इसके बाद जवाब देना बंद कर दिया है। उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

'खून के धब्बे और 200 सबूत...': रेणुकास्वामी हत्याकांड में कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन थुगुदीपा के खिलाफ चार्जशीट दायर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।