महज 8 हजार में इस टीचर ने शुरू किया बिजनेस और अब कमा रही करोड़ों, जानें इनकी दिलचस्प कहानी

Lisa Kollam: अमेरिका की एक शिक्षिका लिसा कोलम ने महज 99 डॉलर यानी 8,370 रुपये से अपने सफर की शुरुआत की थी और आज वह करीब 16 करोड़ रुपये का मुनाफा सालाना कमा रही। जानें इनकी दिलचस्प कहानी

अपडेटेड Nov 09, 2024 पर 4:33 PM
Lisa Kollam: महज 8 हजार में इस टीचर ने शुरू किया बिजनेस और अब करीब 16 करोड़ रुपये का सालाना कमा रही

Lisa Kollam: एक आइडिया किस तरह से आपकी किस्मत बदल सकता है ये कोई नहीं जानता। अमेरिका में रहने वाली एक शिक्षिका लिसा कोलम भी आज एक आइडिया के बल पर हर साल करोड़ों कमा रही हैं। लिसा ने अपने काम को ही लाखों डॉलर के मुनाफे वाले बिजनेस में बदल दिया है। लिसा कोलम ने क्लासरूम टीचर से लेकर टॉप स्कोर राइटिंग नामक सफल बिजनेस की सीईओ तक का सफर तय किया।

टॉप स्कोर राइटिंग कंपनी अमेरिका के सभी 50 राज्यों के स्कूलों को लेखन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराती है। आपको ये जानकर हैरान होगी कि लिसा कोलम ने अपने बिजनेस की शुरुआत महज 99 डॉलर यानी 8,370 रुपये से की थी।

महज 99 डॉलर से शुरू किया था बिजनेस


टीचर लिसा कोलम ने साल 2011 में अपने पैसों को प्रोजेक्ट में निवेश करने का फैसला किया। उनके पास उस मजह 99 डॉलर यानी 8,370 रुपये ही थे। CNBC मेक इट से बात करते हुए 41 वर्षीय कोलम ने बताया कि, शुरुआती निवेश का इस्तेमाल करके उन्होंने पाँच बाइंडर खरीदे और अपने चौथे और पाँचवें ग्रेड के लेखन पाठों को 'टॉप स्कोर राइटिंग बाय लिसा कोलम' लेबल लगाकर स्कूल में लाया। शुरू में, यह प्रोजेक्ट मामूली था लेकिन जैसे ही उसने साथी शिक्षकों को ये बाइंडर बेचना शुरू किया, मांग तेजी से बढ़ने लगी। देखते ही देखते कुछ ही सालों में उनका ये आईडिया काम कर गया। उनके स्कोर राइटिंग की मांग इतनी होने लगी कि उनका घर बाइंडर्स से भर गया।

टीचर से बनी कंपनी की सीईओ

बता दें कि लिसा, आज फ्लोरिडा के पाम बीच गार्डन्स में स्थित टॉप स्कोर राइटिंग की सीईओ हैं। उनकी कंपनी अमेरिका भर के K-12 स्कूलों और शिक्षकों को लेखन पाठ्यक्रम और परामर्श सेवाएं प्रदान करती है। उनका पढ़ाने का तरीका उनके क्लास में बिताए अनुभव से आया है, जहां उन्होंने कई छात्रों की लिखने का तरीका और परीक्षा के स्कोर सुधारने में मदद की। लिसा पहले डेलरे बीच, फ्लोरिडा के विलेज एकेडमी स्कूल में चौथी कक्षा की शिक्षिका थीं। टीचिंग के दौरान उन्होंने देखा कि उनके कई छात्र जो अभी अंग्रेजी अभी सीख रहे हैं, वो लिखने में काफी संघर्ष कर रहे हैं। अपने उन छात्रों के लिए उन्होंने आसान सा सिलेबस तैयार किया, जिससे छात्रों के काफी मदद मिली और यहीं से लिसा को बिजनेस का आईडिया भी आया।

चार साल में कमाए करोड़ों

सिर्फ चार सालों में लिसा कोलम का बिजनेस इतना बढ़ गया कि वह अपनी सालाना टीचिंग सैलरी $40,000 (करीब 33.7 लाख रुपये) से भी आगे निकल गईं। वहीं साल 2015 में उन्होंने टॉप स्कोर राइटिंग को अपना करियर माना। 2016 तक, उन्होंने अपने पाठ्यक्रम को डिजिटल रूप में परिवर्तित किया और इसे देशभर के स्कूलों तक पहुँचाया। उनके इस बिजनेस में अभी 16 कर्मचारी काम कर रहे हैं। CNBC मेक इट के अनुसार, कंपनी अब सालाना लगभग $1.9 मिलियन (करीब 16 करोड़ रुपये) का मुनाफा कमाती है।

कॉलम पहले डेलरे बीच, फ्लोरिडा के विलेज एकेडमी स्कूल में चौथी कक्षा की शिक्षिका थीं। टीचिंग के दौरान उन्होंने देखा कि उनके कई छात्र जो अभी अंग्रेजी अभी सीख रहे हैं, वो लिखने में काफी संघर्ष कर रहे हैं। अपने उन छात्रों के लिए उन्होंने आसान सा सिलेबस तैयार किया, जिससे छात्रों के काफी मदद मिली और यहीं से लिसा को बिजनेस का आईडिया भी आया।

Swiggy IPO: 11 नवंबर को फाइनल हो सकता है अलॉटमेंट, ऐसे चेक कर सकेंगे स्टेटस; लगातार गिर रहा GMP

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।