Amitabh Bachchan Birthday: आलीशान बंगलों से लेकर लग्जरी कारों तक, जानें कितने अमीर हैं मेगास्टार अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan Birthday: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सही मायने में बॉलीवुड के 'शहंशाह' हैं। अपने करियर के इन सभी दशकों में, महान अभिनेता ने फिल्म लवर्स की कई पीढ़ियों का काफी मनोरंजन किया है

अपडेटेड Oct 11, 2022 पर 1:30 PM
कितने अमीर हैं मेगास्टार अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan Birthday: मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) मंगलवार 11 अक्टूबर को 80 साल के हो जाएंगे। Big B अपने जीवन के एक नए दशक में प्रवेश कर रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाले सालों में भी वह हमें ज्यादा फिल्मों और 'कौन बनेगा करोड़पति' के कई नए सीजन के साथ हमारा मनोरंजन करते रहेंगे। आइए आज जानते हैं कि अभिनेता ने अपने पांच दशकों के करियर में कितना पैसा कमाया है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सही मायने में बॉलीवुड के 'शहंशाह' हैं। अपने करियर के इन सभी दशकों में, महान अभिनेता ने फिल्म लवर्स की कई पीढ़ियों का काफी मनोरंजन किया है।

1969 में 'सात हिंदुस्तानी' के साथ अपने करियर की शुरुआत की और अभी हाल ही में उनकी नई फिल्म 'Good Bye' रिलीज हुई। उनकी ये नई फिल्म उनके 80 वें जन्मदिन से मुश्किल से एक हफ्ते पहले सिनेमाघरों में हिट हुई। बिग बी ने इन दशकों में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


आज सैकड़ों करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक अमिताभ बच्चन कभी 500 रुपए के मासिक वेतन पर काम करते थे। आज एक्टर एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं।

Amitabh Bachchan File Photo Amitabh Bachchan File Photo

अपने करियर में सम्मान और प्रसिद्धि के साथ-साथ, बिग बी ने एक लक्जरी लाइफ स्टाइल को भी अपनाया की है। आलीशान घरों से लेकर महंगी गीड़ियों तक, उनकी नेट वर्थ काफी ज्यादा है।

अमिताभ बच्चन के आलीशान बंगले

एक या दो नहीं, मेगास्टार के मुंबई में कम से कम पांच बंगले हैं। उनके इन बंगलों के नाम हैं- जलसा, जनक, प्रतीक्षा और वत्स। अमिताभ अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके के जलसा बंगले में रहते हैं। इस बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जाती है। यह वही बंगला है, जो उन्हें 'शोले' के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के हिट होने के बाद पेमेंट के तौर पर दिया था।

उनका दूसरा बंगला प्रतीक्षा 160 करोड़ रुपये का बताया जाता है। इस घर में अमिताभ बच्चन अपने पिता के साथ रहते थे। वर्तमान में, इस घर में अभिनेता और उनके परिवार के सदस्यों का ऑफिस है।

विराट कोहली की इनरवियर कंपनी बड़े दांव की तैयारी में, इस काम के लिए जुटा रही 412 करोड़

इसके अलावा उनका पुश्तैनी घर इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में भी है। अमिताभ ने इस जगह को एक एजुकेशनल ट्रस्ट में तब्दील कर दिया है। उसके पास देश भर में कई दूसरी प्रॉपर्टी भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास फ्रांस में भी एक प्रॉपर्टी है।

अमिताभ बच्चन का कार कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन के पास कम से कम 11 लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है। इसमें रोल्स रॉयस, लैंड रोवर, पोर्श, बेंटले, मर्सिडीज और BMW शामिल हैं।

अमिताभ बच्चन की सैलरी, फीस

अमिताभ बच्चन की कमाई की बात करें, तो उनका मेन सोर्स ऑफ इनकम फिल्म ही है। इसके अलावा, ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी उनकी मोटी कमाई होती है।

रिपोर्ट्स की मानें, तो बिग बी जहां एक फिल्म के लिए करीब 6 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं, वहीं वह एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा उन्होंने रियल एस्टेट कारोबार में भी निवेश किया है। उनका Just Dial में निवेश है और अमेरिका की एक टेक कंपनी में भी।

अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति

बिग बी की कुल संपत्ति 410 मिलियन डॉलर से ज्यादा बताई जाती है। भारतीय रुपए में बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 3190 करोड़ रुपये है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन सालाना 60 करोड़ रुपए कमाते हैं। साथ ही एक महीने में 5 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कमाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।