'अपने बल से बुलंद बना', Amul ने बिग बुल राकेश झुनझुनवाला को यूं दी श्रद्धांजलि, देखिए दिल छू जाने वाला डूडल

भारत के वॉरेन बफेट कहे जाने वाले दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर अमूल (Amul) की तरफ से एक बेहतरीन डूडड शेयर किया गया है। अमूल ने इस डूडल के जरिए बिग बुल को श्रद्धांजलि दी है

अपडेटेड Aug 17, 2022 पर 12:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शेयर मार्केट के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया

अरबपति कारोबारी राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का निधन भारतीय शेयर बाजारों के लिए एक बड़ा झटका है। उनके जीवन मंत्र और सिद्धांत न केवल व्यापारियों के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी एक मार्गदर्शक रहे हैं। भारत के वॉरेन बफेट कहे जाने वाले दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के अचानक चले जाने से जहां उनके प्रशंसक और चाहने वाले उन्हें अपने तरीके से याद कर रहे हैं।

इस बीच, झुनझुनवाला के निधन पर अमूल (Amul) की तरफ से एक बेहतरीन डूडड शेयर किया गया है। अमूल ने इस डूडल के जरिए बिग बुल को श्रद्धांजलि दी है। अमूल टॉपिकल में जीवंत और हंसमुख राकेश झुनझुनवाला को कुर्सी पर बैठे और हाथ हिलाते हुए दिखाया गया है। उनके बगल में बैठा मुस्कुराता हुआ सांड शायद भविष्य में लाभ कमाने वाले स्टॉक की पहचान कर रहा है।

ये भी पढ़ें- Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने शराब और पान मसाला के विज्ञापन को ठुकराया, इतने करोड़ का मिला था ऑफर


अमूल की तरफ से आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए डूडल में राकेश झुनझुनवाला चेयर पर बैठकर हाथ हिला रहे हैं। मानों राकेश झुनझुनवाला कह रहे हैं कि आने वाले समय में भी शेयर बाजार छलांग लगाता रहेगा। इसके अलावा अमूल डेयरी सहकारी ने के डूडल में 'अपने बल से बुलंद बना' लाइन भी शेयर की गई है।

बता दें कि शेयर मार्केट के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 62 साल के थे। उनकी नेटवर्थ 5.8 अरब डॉलर (46,000 करोड़ रुपये) थी। झुनझुनवाला अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें गुर्दे को लेकर कुछ परेशानी थी।

फोर्ब्स के अनुसार, झुनझुनवाला की नेटवर्थ 5.8 अरब डॉलर थी। फोर्ब्स की 2021 की सूची के अनुसार, वह भारत के 36वें सबसे अमीर व्यक्ति थे। कई बार उनकी तुलना दिग्गज अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफेट से की जाती थी। उन्हें भारतीय बाजारों का ‘बिग बुल’ भी कहा जाता था।

राकेश झुनझुनवाला ने अपने कॉलेज के दिनों में भारतीय शेयर बाजारों में निवेश की शुरुआत मात्र 5,000 रुपये की पूंजी से की थी। उन्होंने हाल में जेट एयरवेज के पूर्व CEO विनय दुबे और इंडिगो के पूर्व प्रमुख आदित्य घोष के साथ मिलकर देश की नई किफायती एयरलाइन कंपनी 'अकासा एयर' की शुरुआत की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।