भारत के दिग्गज बिजनसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे समय समय पर कई सारे पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मालदीव में एक भव्य अंडरवाटर सुइट का एक वीडियो साझा किया है। आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो पोस्ट किया, उसमें एक अंडरवाटर सुइट दिखाया गया है, जो पानी के अंदर के समुद्री जीवन की रोशनी से जगमगा रहा है। अब आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट पर अलग अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।