Get App

Digital Payment में भारत सबसे आगे, आनंद महिंद्रा की इस तारीफ से सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस

महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने देश के डिजिटिल पेमेंट्स इकोसिस्टम की जमकर तारीफ की है और इसमें भारत की सफलता को शानदार बताया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 21, 2022 पर 3:40 PM
Digital Payment में भारत सबसे आगे, आनंद महिंद्रा की इस तारीफ से सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस
महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि एक तस्वीर हजारों शब्दों से अधिक प्रभावशाली है। यूनिक डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम बनाने में भारत की सफलता शानदार है।

महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने देश के डिजिटिल पेमेंट्स इकोसिस्टम की जमकर तारीफ की है और इसमें भारत की सफलता को शानदार बताया है। महिंद्रा ने बुधवार (19 अक्टूबर) को एक ट्वीट किया जिसमें हर देश में किए जाने वाले पेमेंट्स के तरीके के बारे में चित्रण किया गया है। इस ग्राफिकल प्रेजेंटेशन के मुताबिक भारत में डिजिटल पेमेंट्स के लिए लोगों के सामने सबसे अधिक विकल्प मौजूद हैं।

इस मामले में भारत ने चीन, ब्रिटेन, स्वीडन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, इटली और फ्रांस जैसे देशों को पछाड़ दिया है। । भारत में यूपीआई (UPI), गूगल पे (Google Pay), वीजा (Visa), रूपे (RuPay), फोन पे (Phone Pe) और पेटीएम (Paytm) का विकल्प डिजिटल पेमेंट्स के लिए उपलब्ध है। इसकी आनंद महिंद्रा ने जमकर तारीफ की है।

'लीडर नए रास्ते बनाते और बाकी देश उसे फॉलो करते'

महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि एक तस्वीर हजारों शब्दों से अधिक प्रभावशाली है। यूनिक डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम बनाने में भारत की सफलता शानदार है। महिंद्रा समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने आगे लिखा कि लीडर्स हमेशा नए और अलग रास्ते खोजते हैं और बाकी दुनिया उस पर चलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें