Vedanta के फाउंडर अनिल अग्रवाल अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी कहानियां शेयर करते रहते हैं जो युवाओं को प्रेरित करती हैं। वे अपने संघर्ष के दिनों के बारे में भी सोशल मीडिया यूजर्स को बताते रहते हैं। यूजर्स उनके पोस्ट को बड़े गौर से पढ़ते हैं। उस पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। हाल में अग्रवाल ने एक यंग पायलट के बारे में पोस्ट शेयर किए हैं। इस यंग पायलट का नाम नेहा कपूर है।
