Apple Event: iPhone 15 से लेकर Watch 9 Series, जानिए इन प्रोडक्ट्स की भारतीय कीमतें

Apple iPhone 15 सीरीज की पहली झलक सामने आ गई है। खास फीचर्स से लैस इस सीरीज के फोन बहुत से लोगों ने खरीदने का प्लान भी बना लिया होगा हालांकि भारत में एपल की कीमतों को लेकर लोग काफी डाउटफुल थे। अगर आप भी नए लॉन्च किए गए iPhone 15 सीरीज के फोन को खरीदना चाहते हैं तो पेश है भारत में इसकी अपडेटेड कीमतें-

अपडेटेड Sep 13, 2023 पर 9:11 AM
iPhone 15 Pro भारत में नैचुरल टाइटेनियम, ब्लू टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम और ब्लैक टाइटेनियम जैसे कलर ऑप्शंस में मिलेगा।

Apple iPhone 15 सीरीज के नए मॉडल्स की अनाउंसमेंट 12 सितंबर को की गई। कंपनी ने iPhone 15 सीरीज के चार नए मॉडल्स को भी एपल के खास इवेंट वंडरलस्ट में लॉन्च किया। ये सभी मॉडल इस महीने के आखिर से मार्केट में आ जाएंगे। वहीं भारतीय खरीदार 15 सितंबर से ही इसकी प्री बुकिंग कर पाएंगे। 22 सितंबर से इन सभी नए प्रोडक्ट्स की सेल शुरू होने जा रही है। iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में इस साल नए फीचर्स के साथ नए कलर वेरिएंट्स भी मिलेंगे। अगर आप भारत में एपल के किसी भी नए प्रोडक्ट को खरीदने वाले हैं तो अपडेटेड कीमतों के बारे में जरूर जान लीजिए-

Apple iPhone 15 सीरीज के भारत में दाम और कलर ऑप्शंस

  • iPhone 15 128GB - Rs 79,900
  •  iPhone 15 256GB - Rs 89,900
  • iPhone 15 128GB - 79,900 रुपए
  • iPhone 15 256GB - 89,900 रुपए
  • iPhone 15 512GB - 1,09,900 रुपए
  • भारत में iPhone 15  ब्लू, पिंक, पीला, ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शंस में अवेलेबल रहेगा।

भारत में Apple iPhone 15 प्लस की कीमतें


  • iPhone 15 Plus 128GB - Rs 89,900
  • iPhone 15 Plus 256GB - 99,900
  • iPhone 15 Plus 512GB - 1,19,900
  • iPhone 15 Plus भारत में ब्लू, पिंक, येलो, ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शंस में मिलेगा

भारत में Apple iPhone 15 Pro की कीमतें

  • iPhone 15 Pro 128GB - 1,34,900 रुपए
  • iPhone 15 Pro 256GB - 1,44,900 रुपए
  • iPhone 15 Pro 512GB - 1,64,900 रुपए
  • iPhone 15 Pro 1TB - 1,84,900 रुपए
  • iPhone 15 Pro भारत में नैचुरल टाइटेनियम, ब्लू टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम और ब्लैक टाइटेनियम जैसे कलर ऑप्शंस में मिलेगा।

भारत में Apple iPhone 15 Pro Max की कीमतें

  • iPhone 15 Pro Max 256GB - 1,59,900 रुपए
  • iPhone 15 Pro Max 512GB - 1,79,900 रुपए
  • iPhone 15 Pro Max 1TB - 1,99,900 रुपए
  • Apple iPhone 15 Pro Max भारत में नैचुरल टाइटेनियम, ब्लू टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम और ब्लैक टाइटेनियम जैसे कलर ऑप्शंस में मिलेगा।

Apple इस साल iPhone 15, iPhone 15 Plus and iPhone 15 Pro   मॉडल्स में शुरुआती मेमोरी 128 जीबी दे रहा है। वहीं iPhone 15 Pro Max वेरिएंट्स की शुरुआती मेमोरी 256 जीबी से लेकर 1TB इस बार पेश की जा रही है।

Apple Watch सीरीज 9 के भारत में दाम

  •  Apple Watch Series 9 Aluminum 41mm - 41,900 रुपए
  • Apple Watch Series 9 Aluminum 45mm - 44,900 रुपए
  • Apple Watch Series 9 Aluminum 41mm GPS + Cellular - 51,900 रुपए
  • Apple Watch Series 9 Aluminum 45mm GPS + Cellular – 54,900 रुपए
  • Apple Watch Series 9 Stainless Steel 41mm GPS + Cellular - 70,900 रुपए
  • Apple Watch Series 9 Stainless Steel 45mm GPS + Cellular 75,900 रुपए
  • Apple Watch Series 9 पिंक, मिडनाइट, स्टारलाइट, सिल्वर, रेड, गोल्ड सिल्वर और ग्रेफाइट ऑप्शंस में मिलेंगी।

Apple के वंडरलस्ट इवेंट में लॉन्च हुआ iPhone 15, जानें इस बार कंपनी ने ऐड किए हैं कौन से नए फीचर्स

Apple Watch Ultra 2 की भारत में कीमतें

Apple Watch Ultra 2 भारत में सभी वेरिएंट्स और स्ट्राप साइज में 89,900 रुपए  में मिल रही है। वहीं Apple AirPods Pro 2nd Gen भारत में USB C चार्जिंग पोर्ट के साथ 24,900 रुपए में खरीद पाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।