एपल प्रोडक्ट (Apple) के दीवानों का कई दिनों का इंतजार आखिरकार 12 सितंबर की रात खत्म हो गया। 12 सितंबर की रात 10.30 बजे एपल ने अपने वंडरलस्ट कार्यक्रम के दौरान अपनी नेक्स्ट जनरेशन एपल वॉच (Apple Watch) और आईफोन 15 (iPhone 15) को लॉन्च कर दिया है। कुछ दिनों के भीतर ही इस इवेंट में लॉन्च होने वाले सारे प्रोडक्ट मार्केट में बिक्री के लिए अवेलबल हो जाएंगे।
खत्म हुआ iPhone 15 का इंतजार
एपल के वंडरलस्ट इवेंट के दौरान आखिरकार आईफोन 15 (iPhone 15) की झलक देखने को मिली। एपल नें अपने इस सबसे नए मोबाइल में कई सारे बदलाव किए हैं। नए आईफोन 15 को सेकेंड जनरेशन अल्ट्रा वाइडबैंड A16 बायोनिक चिप, नया कैमरा और नए डिजाइन के साथ लैस किया गया है। iPhone 15 के साथ दो साल के लिए सैटेलाइट सर्विसेज फ्री में मिलेंगी। इसके अलावा नए आईफोन 15 में यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर का फीचर भी दिया गया है जो कि एयरपॉड्स, आईपैड, मैकबुक को चार्ज करने के लिए उपयोग किया जा सकता है। नेक्स्ट-जेन iPhone में डायनेमिक आइलैंड और बेहतर ब्राइटनेस होगी। नए iPhone में डायनेमिक आइलैंड, ब्राइटर स्क्रीन समेत कई फीचर्स होंगे।
iPhone 15 प्रो भी हुआ लॉन्च
एपल ने अपने इस इवेंट के दौरान आईफोन 15 प्रो (iPhone 15 Pro) को भी लॉन्च कर दिया है। इसकी बॉडी 6.1 इंच की है। वहीं आईफोन 15 प्रो मैक्स की बॉडी 6.7 इंच की है जिसे कि सिरेमिक शील्ड डिस्प्ले, ग्रेड 5 टाइटेनियम बॉडी से लैस किया गया है। यह फोन पूरी तरह से रिसाइक्लेबल मटेरियल से बनाया गया है। इसके अलावा इस फोन में म्यूट की जगह एक एक्शन बटन दिया गया है। इस फोन में सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले, प्रमोशन और नई A17 प्रो चिप लगी हुई है।
लॉन्च हुई एपल वॉच सीरीज 9
एपल के सीईओ टिम कुक ने एपल वॉच सीरीज 9 की नेक्स्ट जनरेशन को पेश किया। इस नई घड़ी में एस9 चिप दिया गया है जो कि पहले की तुलना में ज्यादा तेज है। ऐप्पल वॉच सीरीज 9 में आसान कंट्रोलिंग के लिए एक हाथ से डबल टैप का फिचर दिया गया है। इसके जरिए डिवाइस के साथ इंटरैक्ट करना आसान होगा। Apple वॉच सीरीज 9 की कीमत 41900 रुपये से शुरू होती है, और Apple वॉच SE की कीमत 29900 रुपये से शुरू होती है। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका और 40 से अधिक देशों में ग्राहक इन घड़ियों को 22 सितंबर से खरीद सकेंगे।