Apple iPhone 15 सीरीज के नए मॉडल्स की अनाउंसमेंट 12 सितंबर को की गई। कंपनी ने iPhone 15 सीरीज के चार नए मॉडल्स को भी एपल के खास इवेंट वंडरलस्ट में लॉन्च किया। ये सभी मॉडल इस महीने के आखिर से मार्केट में आ जाएंगे। वहीं भारतीय खरीदार 15 सितंबर से ही इसकी प्री बुकिंग कर पाएंगे। 22 सितंबर से इन सभी नए प्रोडक्ट्स की सेल शुरू होने जा रही है। iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में इस साल नए फीचर्स के साथ नए कलर वेरिएंट्स भी मिलेंगे। अगर आप भारत में एपल के किसी भी नए प्रोडक्ट को खरीदने वाले हैं तो अपडेटेड कीमतों के बारे में जरूर जान लीजिए-
