Apple Lays off: एपल ने नौकरियों पर चलाई कैंची, 100 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Apple Lays off: टेक कंपनी Apple इंक मे छंटनी का दौर शुरू हो चुका है। हाल ही में कपनी ने सर्विस डिवीजन से 100 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल दिया है। इसमें Apple Books ऐप और Apple Boo के कर्मचारी शामिल हैं। कुछ महीने पहले कई ग्लोबल टेक कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों की छंटनी की थी

अपडेटेड Aug 28, 2024 पर 11:48 AM
Story continues below Advertisement
Apple Lays off: एपल को पिछले साल से बाजार में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

टेक सेक्टर में कॉस्ट कटिंग के तहत कर्मचारियों की छंटनी का दौर अब भी जारी है। टेक कंपनी एपल इंक (Apple Inc - AAPL.O) ने सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी पर कैंची चला दी है। कंपनी ने सर्विस डिवीजन से करीब 100 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसमें एपल बुक्स ऐप (Apple Books app) और एपल बुकस्टोर (Apple Bookstore) के कर्मचारी शामिल हैं। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने इस बात की जानकारी दी है। मामले में परिचित लोगों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ इंजीनियर और अन्य कर्मचारी छंटनी के शिकार हो गए हैं।

अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि सर्विस डिवीजन से कितने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है। रॉयटर्स ने इस बारे मे कंपनी को मेल किया है। जिसमें अभी तक कंपनी से कोई जवाब नहीं आया है। बता दें कि एपल कंपनी इन दिनों नई टीम के फिर से गठन की तैयारी में जुटा हुआ है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस भी शामिल है।

Apple कंपनी के कई प्रोजेक्ट्स पर लगा ताला


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल कंपनी ने अपने हाई-एंड विजन हेडसेट (high-end Vision headset) को बंद कर दिया था। इसके साथ ही इस साल की शुरुआत में अपने खुद के स्मार्टवॉच डिस्प्ले को डिजाइन और विकसित करने के प्रोजेक्ट्स को बंद कर दिया था। एपल को पिछले साल से बाजार में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी अपने तीसरे सबसे बड़े बाजार चीन में मुश्किल के दौर से गुजर रही है। यहां पिछली तिमाही में कंपनी की बिक्री में 6.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।

डेल में दो साल में दूसरी बड़ी छंटनी

मार्च महीने में अमेरिकी कम्प्यूटर कंपनी डेल टेक्नोलॉजीज ने दो साल में दूसरी बार छंटनी की थी। इस बार कंपनी ने 6,000 कर्मचारियों को हटाया था। कंपनी में अब 1.20 लाख कर्मचारी रह गए हैं, जो एक साल पहले 1.26 लाख थे। कंपनी ने यह फैसला कॉस्ट कटिंग के चलते लिया था।

आईबीएम ने कम्युनिकेशन यूनिट से आधे कर्मचारी हटाए

IBM के चीफ कम्युनिकेशन ऑफिसर जोनाथन अदाशेक ने 12 मार्च 2024 को मार्केटिंग और कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के आधे से ज्यादा कर्मचारियों को हटा दिया था। अगस्त, 2023 में भी कंपनी ने करीब 8,000 जॉब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से करवाने की घोषणा की थी।

जोमैटो और ब्लिंकिट में भाई-बहन वाली चुहलबाजी, लोगों की आ रही मजेदार प्रतिक्रियाएं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।